फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus infected dead man Funerals done in Police protection, cremated by son wearing PPE kit

पुलिस पहरे में हुई कोरोना संक्रमित मृतक की अंत्येष्टि, पीपीई किट पहनकर बेटे ने दी मुखाग्नि

Sat, 16 May 2020 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 May 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
coronavirus infected dead man Funerals done in Police protection, cremated by son wearing PPE kit
मंडी में कोरोना संक्रमित मृतक की अंत्येष्टि - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के विरोध के बीच हिमाचल के हमीरपुर के कोरोना संक्रमित मृतक की अंत्येष्टि नेरचौक की सुकेती खड्ड के किनारे बने शमशानघाट में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई। पुलिस पहरे और अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों को अंतिम दर्शन भी कराए गए। पीपीई किट पहने 25 साल के बड़े बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। शुक्रवार शाम को 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित अस्थमा रोगी ने भोटा से नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही एंबुलेंस में दम तोड़ दिया था। इसके बाद शव को शवगृह में रखा गया।
विज्ञापन


देर रात नेरचौक पहुंचे परिजनों की रजामंदी के बाद प्रशासन ने अंत्येष्टि मंडी के नेरचौक में करने का निर्णय लिया।  शनिवार सुबह करीब आठ बजे रेडक्रास के वालंटियर्स की मदद से जैसे ही शव सुकेती खड्ड लाया गया तो स्थानीय लोग विरोध करने पहुंच गए, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभाला और कड़े पहरे में अंतिम संस्कार करवाया। परिजनों की इच्छानुसार हिंदू रीति-रिवाज से संस्कार करवाने के लिए प्रशासन ने पंडित की भी व्यवस्था की। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि बल्ह प्रशासन ने रीति-रिवाज से परिजनों की इच्छानुसार मृतक की अंत्येष्टि की।
विज्ञापन

 

शिमला में आधी रात को जला दिया था शव, नहीं था कोई परिजन 

आईजीएमसी शिमला में मंडी के किडनी रोगी कोरोना संक्रमित युवक की मौत के बाद शव को आधी रात बिना परिजनों की मौजूदगी से ही जला दिया गया था। इस दौरान शव जलाने वालों के पास पीईई किट तक नहीं थी। पीईई किट पहने अस्पताल के कर्मचारी शव को शमशानघाट में छोड़कर वापस चले गए थे।

हालांकि, प्रशासन की ओर से अकेली महिला एसडीएम शहरी देर रात तक वहां व्यवस्था बनाने में जरूर लगी रहीं। इस अमानवीयता पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। याचिका में शव को केरोसिन-डीजल से जलाने का भी आरोप है। सरकार भी मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed