{"_id":"5eb4dcde32124d5e94061670","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-one-more-covid-19-positive-case-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्य से आया एक और हिमाचली पॉजिटिव, दिल्ली से लौटा था हमीरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्य से आया एक और हिमाचली पॉजिटिव, दिल्ली से लौटा था हमीरपुर
Fri, 08 May 2020 10:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 08 May 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित को कोविड-19 अस्पताल भोटा में शिफ्ट किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी राज्य से लौटा एक और हिमाचली कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 29 अप्रैल को दिल्ली से परिवार के साथ लौटा हमीरपुर के बिझड़ी के दुधार गांव का 42 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित निकला है। बीते दिन ही ग्रुप सैंपलिंग में इस व्यक्ति के नमूने जांच को भेजे थे।
विज्ञापन
कोरोना मुक्त हमीरपुर जिले में एक सप्ताह बाद फिर मामला आया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार सुबह संक्रमित को राधास्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा शिफ्ट कर दिया है। परिवार के सभी 11 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर उनके सैंपल ले लिए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति नोयडा स्थित एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता है और लंबे समय से परिवार सहित दिल्ली में था। लौटने पर होम क्वारंटीन था। दिल्ली के जिस क्षेत्र में वह रहता था, वहां हिमाचल के कई परिवार रहते हैं। इनमें से तीन परिवारों का पुलिस ने पता लगा लिया है। एक व्यक्ति कांगड़ा जिले का रहने वाला है। जिसकी सूचना हमीरपुर पुलिस ने कांगड़ा पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन
इस व्यक्ति के प्राथमिक एवं द्वितीय संपर्कों की पहचान की जा रही है। अभी तक 16 लोग प्राइमरी और 27 लोग सेकेंडरी संपर्क में सामने आए हैं। सभी प्राथमिक संपर्कों के नमूने जांच के लिए जा रहे हैं। मामला सामने आते ही प्रशासन ने इसके गांव व आसपास के क्षेत्र को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।