फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh No travel history of corona positive patient in kangra

बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, माना जा रहा दुकान में ग्राहक ही दे गया वायरस

Wed, 13 May 2020 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर राजकुमार सूद, अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
राजकुमार सूद, अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 May 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh No travel history of corona positive patient in kangra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पपरोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 की मेहरा कॉलोनी में 62 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने पर वार्ड के ढाई एकड़ क्षेत्र में आने वाले करीब ढाई सौ परिवारों को आगामी आदेशों तक सील कर दिया गया है। सील किए गए इस क्षेत्र में पपरोला बाजार शामिल नहीं है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की किसी भी प्रकार की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। यह व्यक्ति पिछले चार-पांच वर्षों से अस्थमा का मरीज है।

विज्ञापन


पालमपुर अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गया हुआ था। सोमवार को ही पालमपुर में ओपीडी के दौरान उसका सैंपल लिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम छवि नाटा, डीएसपी पूर्णचंद ठुकराल, बीएमओ डॉ दिलावर ,संबंधित वार्ड के पार्षद मुकेश, नगर पंचायत के जेई और आशा वर्कर करोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के घर में पहुंच गए।
विज्ञापन


एसडीएम छवि ने बुजुर्ग व उसके परिवार वालों से जानकारी जुटाई। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने व्यक्ति को बैजनाथ में पंचायती राज भवन में बनाए गए सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। बुजुर्ग व्यक्ति बैजनाथ पालमपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पालमपुर के तहत आने वाले बनूरी में चाय की दुकान चला रहा था। चार दिन पूर्व ही लॉकडाउन में ढील दिए जाने पर उसने दुकान खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह व्यक्ति 10 मार्च से इस दुकान को चला रहा था। मार्च माह में लॉकडाउन होने पर उसने भी दुकान बंद कर दी थी। कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आने वाले आधा दर्जन व्यक्तियों की सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं। इनमें पांच लोग उसके परिवार के हैं जबकि एक अन्य व्यक्ति बनूरी का रहने वाला है जो उक्त व्यक्ति की चाय की दुकान में आता था।


मंगलवार सुबह 11 बजे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पपरोला बाजार में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग एक दूसरे से जानकारी जुटाने लगे। दहशत के चलते एक घंटे में ही अधिकांश दुकानों को बंद कर दिया गया। एसडीएम छवि ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के घर के डेढ़ किलोमीटर दायरे के क्षेत्र को आगामी आदेशों तक सील कर दिया गया है। डीएसपी पूर्णचंद ठुकराल ने बताया कि रास्तों पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed