{"_id":"5fb8d6c12862f63a1211a5ba","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-hppsc-shimla-postponed-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सेवा आयोग के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, ये परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सेवा आयोग के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, ये परीक्षाएं स्थगित
Sat, 21 Nov 2020 02:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा को टाल दिया है। 25 से 28 नवंबर तक यह परीक्षा आयोग के शिमला स्थित मुख्य कार्यालय में होनी थी। आयोग में पांच कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद परीक्षा को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 23 से 26 नवंबर तक स्कूल प्रवक्ताओं की मार्कशीट की इवैल्यूएशन के काम को भी आगामी आदेशों तक टाल दिया गया है। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार 22 नवंबर को प्रस्तावित स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में ली जाएगी। इस परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली अन्य परीक्षाओं को लेकर आयोग दो-तीन दिन में फैसला लेगा।
विज्ञापन