फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh: hotels advance booking cancel by cutomers

कोरोना के खौफ के बीच होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग रद्द

Tue, 24 Nov 2020 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 24 Nov 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh: hotels advance booking cancel by cutomers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

शिमला में कोरोना के मामले बढ़ने का पर्यटन कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ना शुरू हो गया है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद शिमला के होटलों में 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग रद्द हो गई है। बाहरी राज्यों के टूरिस्ट होटलों में फोन कर कोरोना को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद मौसम विभाग की ओर से शिमला के आसपास ऊंचाई वाले स्थानों पर पुन: बर्फबारी के पूर्वानुमान के चलते भारी संख्या में टूरिस्टों ने शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग करवाई थी, लेकिन बुकिंग रद्द होने से शहर के होटल कारोबारी खासे मायूस है।

विज्ञापन


बीते 14 दिनों के भीतर राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीजों की दर में भारी इजाफा हुआ है, जिसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर नेशनल मीडिया में भी खबरें प्रसारित हुई हैं। जिसके चलते अब पड़ोसी राज्यों से सैलानी शिमला का रुख करने से कतरा रहे हैं। शिमला के होटल कारोबारी अनिल वालिया ने बताया कि कई टूरिस्टो ने वीकेंड के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग करवाई थी, लेकिन अब टूरिस्ट कोरोना के डर से या तो बुकिंग कैंसल करवा रहे हैं या फिर बुकिंग को आगे करवा रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना के मामले बढ़ने से पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान हुआ है। शिमला ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ने के बाद शिमला को लेकर पूछताछ बढ़ी है। टूरिस्ट शिमला में कोरोना के मामलों की स्थिति को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंद्र सेठ ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ने के बाद शिमला में होटलों के कमरों की एडवांस बुकिंग 50 फ़ीसदी तक कैंसिल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन से आग्रह है कि बिना मास्क का इस्तेमाल किए शोघी से लेकर शिमला तक सड़क किनारे काम करने वाले दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बिना मास्क का इस्तेमाल किए टूरिस्टों की गाड़ियों के पीछे भागने के कारण यह लोग कोरोना संक्रमण बढ़ने का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed