फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 8th june 2020

हिमाचल में 10 नए कोरोना के मामले, पांच मरीज हुए ठीक

Mon, 08 Jun 2020 11:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क,नालागढ़ (सोलन)/सिरमौर/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क,नालागढ़ (सोलन)/सिरमौर/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 8th june 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल में रविवार को 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें दो सोलन जिले के बद्दी में, एक सिरमौर जिले के पच्छाद और सात ऊना जिले से हैं। वहीं प्रदेश में पांच लोग ठीक हुए हैं इनमें 2 सोलन, 1 हमीरपुर,1 सिरमौर और एक ऊना से है। बीबीएन में क्वारंटीन दोनों पॉजिटिव निकले लोग दिल्ली से ट्रेन में चंडीगढ़ और वहां से ऑटो में हिमाचल-हरियाणा की सीमा तक पहुंचे थे।

विज्ञापन


इनमें से एक नालागढ़ उपमंडल के गेंदू की धार और दूसरा उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला है। दोनों बरमाणा सीमेंट फैक्ट्री के कामगार हैं। यह दोनों पहली जून को टोल बैरियर बद्दी पहुंचे, जहां पर पुलिस ने दोनों को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया था। 6 जून को इनके सैंपल लिए गए थे, जिसकी जांच रिपोर्ट सीआरआई कसौली से रविवार को पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


उधर सिरमौर जिले के पच्छाद के बाशा गांव का करोलबाग दिल्ली से लौटा एक युवक संक्रमित निकला है। युवक संस्थागत क्वारंटीन था। ऊना जिले में सोमवार शाम को एक साथ सात नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। बीते कल पॉजिटिव आई विवाहिता का ससुर भी संक्रमित पाया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 451 मरीज आ चुके हैं, जिनमें 181 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन मेडिकल कॉलेज में भी होंगे कोरोना के टेस्ट

हिमाचल के सिरमौर जिले के मेडिकल कॉलेज नाहन में भी अब कोरोना के टेस्ट हो सकेंगे। सरकार ने इस कॉलेज की लैब में टेस्ट शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

नाहन मेडिकल कॉलेज को मिलाकर अब प्रदेश की छह लैब में कोरोना टेस्ट हो सकेंगे।आईजीएमसी, टांडा, कसौली, नेरचौक मेडिकल कॉलेज और आईएचबीटी पालमपुर में कोरोना टेस्ट पहले ही किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed