फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 7 September 2020

हिमाचल: कोरोना से दो की मौत, प्रदेशभर में 262  संक्रमित, विधायक-डीसी कांगड़ा भी पॉजिटिव

Mon, 07 Sep 2020 11:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Sep 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 7 September 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। चंबा की 80 साल की बुजुर्ग महिला को अन्य गंभीर बीमारियों के कारण चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वृद्धा का कोविड टेस्ट लिया तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद सोमवार सुबह महिला को धर्मशाला कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में पेट के कैंसर से पीड़ित किन्नौर के पूह के 57 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 57 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन


वहीं प्रदेश में सोमवार को 262 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा 49, मंडी में 48, ऊना में 28, सोलन 74, हमीरपुर 20, लाहौल 11, शिमला 7, बिलासपुर 12, चंबा 7 और सिरमौर में 6 मामले आए हैं।  इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7660 पहुंच गया है। 2234 सक्रिय मामले हैं। 5359 मरीज ठीक हो गए हैं। सोमवार को 183 और मरीज ठीक हो गए हैं। लाहौल में कोरोना के एक साथ 11 नए मामले आए हैं। सभी पॉजिटिव सेना के जवान के प्राथमिक संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।  इंदौरा की विधायक रीता धीमान और उनके बेटे की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, कांगड़ा के पूर्व विधायक संजय चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की पत्नी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। राम सुभग की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव है।  डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन


ऊना जिले में गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर की पत्नी, बेटी, पीए, पीएसओ समेत 17 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि विधायक की रिपोर्ट निगेटिव है। उपमंडल के डंगोली का 43 वर्षीय राजस्व विभाग का कर्मी संक्रमित पाया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात 34 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी भी डयूटी के दौरान ही संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जलशक्ति विभाग के 32, 51 और 55 वर्षीय तीन कर्मी संक्रमित हुए हैं। यह पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये थे। अंब की 35 वर्षीय महिला भी कोरोना की चपेट में आई है। यह चंडीगढ़ से लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गगरेट का 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसमें फ्लू के लक्षण थे। कुटलैहड़ क्षेत्र के लिदकोट का नागालैंड से लौटा 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं कुटलैहड़ क्षेत्र के ही डैन मंदली का लेह लद्दाख से लौटा 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हुआ है। कुटलैहड़ क्षेत्र के ही समूर खुर्द का आबुधावी से लौटा 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हरोली उपमंडल के बढेड़ा का भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

आईजीएमसी के डॉक्टर और चौकीदार समेत जिले में कोरोना के 17 मामले 

शिमला जिले में कोरोना के 17 नए मामले आए हैं। इसमें आईजीएमसी के पुराने भवन स्थित प्रिंसिपल कार्यालय में तैनात एक चौकीदार भी पॉजिटिव पाया गया है। चौकीदार के पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार सुबह कार्यालय को सैनिटाइज करवाया गया, इस कारण करीब एक घंटे देरी से कामकाज शुरू हुआ।आईजीएमसी प्राचार्य के कार्यालय के साथ ही डायरी डिस्पैच, स्टूडेंट सेक्शन, एस्टेब्लिशमेंट एंड अकाउंट्स ब्रांच भी है। इन सभी शाखाओं में करीब 60 से 70 कर्मचारी रोजाना ड्यूटी देते हैं। चौकीदार की रिपोर्ट देररात पॉजिटिव आई। कर्मचारियों को सोमवार सुबह इस बात का पता चला तो पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पॉजिटिव व्यक्ति की किसी भी तरह की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

कर्मचारियों ने कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि इस व्यक्ति के संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों के भी सैंपल लिए जाएं। इसके अलावा पैथोलॉजी विभाग में कार्यरत एक डॉक्टर भी पॉजिटिव आई है। यह डॉक्टर पूर्व में पॉजिटिव आए विभागाध्यक्ष की पत्नी हैं। मरीज के संपर्क में आने से एक नर्स भी पॉजिटिव निकली है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मेडिसिन वार्ड में ड्यूटी देने वाले बाकी स्टाफ के सैंपल भी लिए हैं। केएनएच में भी डॉक्टर पॉजिटिव निकली है।  इसके अलावा न्यू शिमला थाने का एएसआई और जिला अदालत के चार कर्मचारी भी पॉजिटिव निकले हैं। फ्लू ओपीडी में लिए सैंपलों में से चार पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि पांच शिमला से और एक मामला रोहड़ू से पॉजिटिव आया है। 
 
न्यू शिमला थाने में एक एएसआई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा रहा। लोगों की सुरक्षा के मद्देजनर थाने को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा थाना प्रभारी समेत करीब एक दर्जन पुलिस कर्मियों को होम आईसोलेट कर दिया है। थाने में सैनिटाइज भी किया गया है। इसके बाद अधिकारी समेत कर्मचारियों ने अपने आप को होम आईसोलेट किया। प्रिंसिपल ऑफिस में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों का कहना है कि यहां थर्मल स्कैनिंग नहीं हो रही। कोई भी व्यक्ति सीधे आफिस में प्रवेश कर जाता है। इसके चलते बाकी के स्टाफ में कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है। पूर्व में कुछ दिन तक थर्मल स्कैनिंग होती रही अब बंद कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed