फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers, angered by overloading, stage a road blockade in Killar

Chamba News: ओवरलोडिंग पर भड़के ग्रामीण, किलाड़ में किया चक्का जाम

Mon, 19 Oct 2026 11:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Oct 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers, angered by overloading, stage a road blockade in Killar
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ में रविवार को बसों में ओवरलोडिंग के विरोध में ग्रामीणों ने एचआरटीसी सब डिपो में चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

खिड़की से कुमार-परमार सड़क मार्ग पर जाने वाली बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्राम पंचायत कुमार के प्रधान रूप सिंह ठाकुर की अगुवाई में ग्रामीणों ने करीब आधा घंटा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों और एचआरटीसी प्रबंधन के बीच काफी देर तक बहस होती रही। विवाद बढ़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में मामला सुलझाने के प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद केलांग रूट से आई अतिरिक्त बस को कुमार सड़क मार्ग पर भेजा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध समाप्त कर दिया।
पांगी घाटी में इन दिनों परिवहन व्यवस्था प्रभावित है। किलाड़ सब डिपो की करीब चार बसें खराब होने के कारण खड़ी हैं। बसों की कमी के चलते एचआरटीसी प्रबंधन को कई रूट आपस में जोड़कर सेवाएं चलानी पड़ रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने से हादसों का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों ने मांग की कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।

उधर, एचआरटीसी सब डिपो किलाड़ के प्रभारी गुड्डू राम ने बताया कि सब डिपो की चार बसें खराब हैं, जिससे बस सेवाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। बसों के खराब होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed