{"_id":"6187e9cd7d4d4a692c493985","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-7-november-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, 57 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, 57 नए मामले
Sun, 07 Nov 2021 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:31 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 1 नवंबर तक कोरोना डेथ रेट 1.66 फीसदी था, जो अब बढ़कर 1.67 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस- सांकेतिक
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में रविवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें जिला कांगड़ा के 90 वर्षीय बुजुर्ग, 66 वर्षीय महिला, 93 वर्षीय बुजुर्ग, जिला मंडी की 74 वर्षीय महिला और 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही प्रदेश में 57 लोग पॉजिटिव पाए गए। मौत का आंकड़ा 3762 पहुंच गया है। प्रदेश में रविवार को 2948 लोगों की सैंपलिंग हुई है।
विज्ञापन
डेथ रेट 1.66 से बढ़कर 1.67 फीसदी पहुंचा
हिमाचल प्रदेश में 1 नवंबर तक कोरोना डेथ रेट 1.66 फीसदी था, जो अब बढ़कर 1.67 फीसदी पहुंच गया है। इससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इसको लेकर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि, रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। रिकवरी रेट 97.79 फीसदी है। हिमाचल में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1216 है। यह आंकड़ा एक सप्ताह पहले 1950 था। प्रदेश के पांच जिलों में इस समय 100-100 से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। सबसे ज्यादा कांगड़ा जिला में 459 के करीब एक्टिव मरीज हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से अभी तक 3762 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बच्चों के कम हुए मामले
हिमाचल में एक हजार से ज्यादा स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अभी भी 500 के करीब एक्टिव केस हैं। हालांकि, दिवाली पर एक सप्ताह से ज्यादा छुट्टियां होने के बाद से कम ही मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने छुट्टियों के दौरान घरों से बच्चों के रैंडम सैंपल लेने के लिए कहा था।