फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 6th june 2020

हिमाचल में सात कोरोना पॉजिटिव, 400 पहुंचा आंकड़ा

Sat, 06 Jun 2020 09:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/हमीरपुर/चंबा/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/हमीरपुर/चंबा/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Jun 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 6th june 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल प्रदेश में शनिवार शाम तक सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें चार कांगड़ा, एक हमीरपुर,  एक चंबा और एक ऊना जिले का है। पेशे से चालक ज्वालामुखी का रहने वाला 48 वर्षीय व्यक्ति 30 मई को दिल्ली से लौटा है। पेशे से चालक ज्वालामुखी का रहने वाला 48 वर्षीय व्यक्ति 30 मई को दिल्ली से लौटा है। यह गीता भवन ज्वालामुखी में संस्थागत क्वारंटीन था।

विज्ञापन


4 जून को दिल्ली से लौटा लंबागांव का रहने वाला 27 वर्षीय युवक आलमपुर में संस्थागत क्वारंटीन था जोकि कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 28 मई को दिल्ली से लौटा बैजनाथ का रहने वाला 46 वर्षीय व्यक्ति बैजनाथ में संस्थागत क्वारंटीन था व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 29 मई को दिल्ली से लौटा महाकाल का रहने वाला 32 वर्षीय व्यक्ति बैजनाथ में संस्थागत क्वारंटीन था व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। चारों संक्रमितों को बैजनाथ कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले में गाजियाबाद से लौटी महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित महिला घर पर होम क्वारंटीन थी। महिला के प्राथमिक संपर्कों की जांच की जा रही है। वहीं चंबा जिले में भी सलूणी क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला संस्थागत क्वारंटीन थी, लेकिन शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमित को कोविड केयर सेंटर चंबा शिफ्ट किया जा रहा है। ऊना जिले में 21 वर्षीय विवाहिता कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और फ्लू का सैंपल लिया गया था। शनिवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमित महिला का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। जिले में बिना यात्रा इतिहास वाला यह पहला कोरोना केस है। सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 400 पहुंच गया है। अब तक 190 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। राज्य में सक्रिय मामले 201 हो गए हैं। चार लोग प्रदेश के बाहर शिफ्ट हो गए हैं। कोरोना से राज्य में पांच की मौत हुई है। वहीं, शनिवार को दो मरीज ठीक हुए।

 

कोरोना संक्रमण से रामपुर के युवक की सोनीपत में मौत

कोरोना संक्रमण से उपमंडल रामपुर बुशहर के युवक की सोनीपत में मौत हो गई है। युवक दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता था। जिला दंडाधिकारी अमित कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। उपायुक्त ने बताया कि युवक का अंतिम संस्कार सोनीपत में ही उसके परिजनों की मौजूदगी में किया जाएगा।

एसडीएम रामपुर को निर्देश दिए हैं कि युवक के परिजनों को उसकी अंत्येष्टि में पहुंचाने की व्यवस्था करें। लॉकडाउन के बीच पिछले महीने युवक को बिना परमिशन परमाणु के पास प्रवेश करने से रोक दिया था। युवक को हल्का बुखार भी था। इसके बाद से युवक अपने एक रिश्तेदार के पास सोनीपत में रह रहा था। यहां वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इधर, मृतक के परिजन उसकी अंत्येष्टि के लिए रवाना हो गए हैं।

कोरोना संक्रमित को कोविड-19 केयर सेंटर भेजने में लग गए 18 घंटे

वहीं, विकास खंड नादौन के धनेटा की भदरुं पंचायत की महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर पहुंचाने के लिए 18 घंटे लग गए। शुक्रवार शाम परिवार को इस बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे शनिवार दोपहर बाद कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर में शिफ्ट किया गया। शुक्रवार सायं जिला हमीरपुर की जिन दो महिलाओं के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली थी, उनमें से धनेटा के पास भदरुं गांव की महिला भी थी। परिजनों को शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे जानकारी दी गई थी कि पीड़ित महिला को ले जाने के लिए एंबुलेंस थोड़ी देर में आ सकती है।

लेकिन, देर रात तक जब एंबुलेंस नहीं आई तो महिला घर पर ही सो गई। शनिवार सुबह से ही वे लोग फिर एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन रिपोर्ट आने के करीब 18 घंटे बाद शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे महिला को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इससे पूर्व भी तालमेल की कमी से 15 कोरोना संक्रमितों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर से घर भेजने का मामला सुर्खियों में रहा है। कोरोना संक्रमित महिला 28 मई को गाजियाबाद से अपने पति, ढाई वर्ष की बच्ची और दो भतीजों के साथ घर पहुंची थी। इस संबंध में उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने बताया कि लिखित सूचना देरी से मिलने के कारण विलंब हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed