फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 3rd june 2020

हिमाचल में कोरोना के 14 पॉजिटिव मामले, 359 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 04 Jun 2020 12:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/रिकांगपिओ (किनौर)/हमीरपुर/रामपुर बुशहर/ज्यूरी/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/रिकांगपिओ (किनौर)/हमीरपुर/रामपुर बुशहर/ज्यूरी/चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Jun 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 3rd june 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर भी अब कोरोना पहुंचने लगा है। किन्नौर में दंपती समेत प्रदेश में बुधवार को 14 संक्रमित सामने आए हैं। प्रदेश में 10 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें कांगड़ा जिले में 6 और ऊना दो और चंबा के दो मरीज ठीक हुए हैं। किन्नौर जिले और शिमला जिले के रामपुर में पहली बार कोरोना के मरीज निकले हैं। किन्नौर में पति-पत्नी, कांगड़ा में 4 मरीज, मंडी-हमीरपुर में 2-2, रामपुर, बिलासपुर, चंबा और ऊना में एक-एक पॉजिटिव मरीज पाया गया।

विज्ञापन


जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले में उरनी संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में सांगला के निजी कंपनी में कार्यरत दिल्ली से लौटे पति-पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों पहले 26 मई को ट्रेन से ऊना और फिर परिवहन निगम की बस से किन्नौर पहुंचे थे। दोनों को कोविड केयर सेंटर रिकांगपिओ लाया गया है। उधर कांगड़ा जिले में मध्य प्रदेश से लौटे फतेहपुर उपमंडल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक संस्थागत क्वारंटीन सेंटर संसारपुर टैरेस में था।
विज्ञापन


इंदौरा उपमंडल के गंगथ में पठानकोट से लौटा होम क्वारंटीन युवक और फतेहपुर के गोलवां का युवक भी संक्रमित निकला है। गोलवां का युवक कंटेनमेंट जोन के नियम तोड़कर कार में पंजाब के मोहाली, दिल्ली और चंडीगढ़ गया था। प्रशासन ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। चौथा युवक फतेहपुर के हार गांव का है। युवक 22 मई को एयर इंडिया की फ्लाइट में दिल्ली से आया था और संस्थागत क्वारंटीन था। चारों को बैजनाथ शिफ्ट कर दिया है। उधर, बैजनाथ में भर्ती छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक हुए मरीजों में तीन जयसिंहपुर, दो पालमपुर और एक भवारना का है। उधर शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। दिल्ली से रामपुर पहुंचा व्यक्ति ज्यूरी स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे कोविड केयर सेंटर मशोबरा भेज दिया है।  उधर हमीरपुर जिले में सामने आए दो मरीजों में एक युवक बारी मंदिर टौणीदेवी का रहने वाला है, जो दिल्ली से लौटा है। दूसरा भोरंज का है, जो मोहाली से लौटा है। दोनों संस्थागत क्वारंटीन थे और अब इन्हें कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है।
 

हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 114 हो गई है, जिनमें से 39 स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 74 है। उधर बिलासपुर जिले के स्वारघाट में संस्थागत क्वारंटीन उपमंडल नालागढ़ के रामशहर के समीप के गांव का दिल्ली से लौटा एक युवक पॉजिटिव निकला है। उधर मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में दो पॉजिटिव आए हैं। दोनों युवक टेंपो ट्रेवलर से मुंबई से 27 को सुंदरनगर लौटे थे। इनमें कोरोना के कोई प्रत्यक्ष लक्षण नहीं हैं। दोनों को ढांगसीधार शिफ्ट किया गया है। यहां से चार मरीज बुधवार को कोरोना मुक्त होकर घर भी लौट गए।

इनमें जोगिंद्रनगर से महिला, उसकी बेटी और बेटा शामिल है। इसके अलावा धर्मपुर क्षेत्र की युवती भी स्वस्थ होकर घर चली गई। वहीं देर शाम ऊना जिले में भी एक पॉजिटिव केस आया है। दिल्ली से लौटा आईटीबीपी जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हरोली क्षेत्र के 32 वर्षीय सैनिक की दिल्ली में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद होम क्वारंटीन किया गया था। लेकिन मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही चंबा में शाम नौ बजे नया मामला आया है। दिल्ली से लौटे 37 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंबा में अब सक्रिय मामलों की संख्या 13 हो गई है।

वहीं बुधवार को ऊना जिले में दो, कांगड़ा में छह और चंबा में दो मरीज ठीक हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रदेश में अब तक 146 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। चार लोग प्रदेश से बाहर इलाज करवाने गए हैं। पांच लोगों को मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कोरोना के 204 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 359 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed