फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 30th june 2020

चार बच्चों, दो सगी बहनों समेत हिमाचल में 13 कोरोना पॉजिटिव

Wed, 01 Jul 2020 12:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 30th june 2020
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 13 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कांगड़ा जिला में सात और आठ साल के दो मासूम बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक बच्चे के सैनिक पिता पहले से पॉजिटिव हैं जबकि दूसरा भी परिवार से संबंधित है। सरीमोलग जयसिंहपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति और उनका आठ साल का बेटा संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन


कांगड़ा में पांच लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। हमीरपुर में मां और बहन के बाद अब दस वर्षीय बच्चा जबकि किर्गीस्तान से लौटी भोरंज की 23 वर्षीय युवती भी संक्रमित पाई गई हैं। ऊना जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। दिल्ली से लौटा संतोषगढ़ का 51 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। ऊना मुख्यालय की चंद्रलोक कॉलोनी की 29 और 25 वर्षीय दो सगी बहनें पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन


दोनों परिवार सहित नोएडा से आई थीं और संस्थागत कवारंटीन में थीं। दिल्ली से लौटी गगरेट के अंबोटा की 31 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह भी संस्थागत कवारंटीन में थीं। वहीं सोलन में भी एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। सोलन के खुंडीधार में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला की बेटी पहले से संक्रमित है जबकि उसकी मां का पहला टेस्ट निगेटिव था। लेकिन बेटी के संपर्क में आने की वजह से अब मां भी संक्रमित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। बंगलूरू से लौटा नयना देवी तहसील का 17 वर्षीय युवक और दिल्ली से लौटा घुमारवीं तहसील का 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ही संस्थागत क्वारंटीन थे।

सात और आठ वर्षीय बच्चों समेत चार लोग पॉजिटिव

जिला कांगड़ा में मंगलवार को कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से सात साल का बेटा और आठ वर्षीय भांजे सहित चार लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों ही लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। इनमें से दोनों बच्चे देहरा उपमंडल के रक्कड़ निवासी अरुणाचल से लौटे सेना के जवान के संपर्क में आने संक्रमित हुए हैं। इनमें से जवान का सात साल का बेटा और आठ वर्षीय भांजा हैं। दोनों बच्चों को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल योल शिफ्ट किया गया है।

वहीं, जयसिंहपुर के सरिमोलग गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति और उसका आठ साल का बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये दोनों 18 जून को दिल्ली से जिला कांगड़ा आए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने मामले की पुष्टि की है। इसके अलावा जिला कांगड़ा में पांच लोगों ने कोरोना को मात दी है। इनमें से लंबागांव के 34 वर्षीय व्यक्ति और बैजनाथ के 38 साल के पुरुष ने कोरोना से जंग जीत ली है। दोनों का कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में उपचार चल रहा था।

वहीं, 26 जून को स्वस्थ हुई मां के बाद मंगलवार को एक सात साल की छोटी बच्ची ने भी कोरोना को मात दी है। इसके अलावा जयसिंहपुर की 24 और 22 साल की युवती ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। इन तीनों का कोविड केयर सेंटर डाढ़ में उपचार चल रहा था। प्रशासन ने पांचों लोगों को घर भेज दिया है। साथ ही सात दिन तक घरों में ही रहने के निर्देश दिए हैं। अब जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 272 मामले हैं। जिसमें से 158 स्वस्थ और 112 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं, दो लोगों की मौत हो गई है।

संक्रमित मां, बहन के संपर्क में आए दस वर्षीय लड़के समेत हमीरपुर में दो नए मामले

अपनी मां और बहन सहित दिल्ली से लौटे दस वर्षीय लड़के समेत मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। लड़के की मां और बहन पहले ही संक्रमित हैं। वहीं, दूसरा मामला किर्गीस्तान से लौटी भोरंज उपमंडल की 23 वर्षीय युवती का है। युवती भोरंज के खरिंगन गांव की है। जबकि, लड़का उपमंडल नादौन के तीड़ा गांव का है।

दोनों को उपचार के लिए एनआईटी हमीरपुर स्थित डीसीसीसी में भेजा गया है। लड़के की मां और बहन पूर्व में ही यहां उपचाराधीन हैं। युवती 23 जून को किर्गीस्तान से लौटी थी और सलासी में निजी होटल में संस्थागत संगरोध थीं। वहीं, लड़का 15 जून को परिवार सहित दिल्ली से लौटा था और सलासी में ही संगरोध था। 

लड़के की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि, मंगलवार को दूसरी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इन दो संक्रमित मामलों समेत जिले में कुल मामले 245 हो गए हैं। जबकि, एक्टिव मामलों की संख्या 104 हो गई है। सीएमओ डा. अर्चना सोनी ने कहा कि दो मामले मंगलवार शाम को नए आए हैं। इनमें से नादौन उपमंडल का एक लड़का पूर्व में संक्रमित अपनी मां और बहन के प्राथमिक संपर्क में था। जबकि, दूसरी युवती किर्गीस्तान से लौटी थी। दोनों संस्थागत संगरोध में थे और दोनों को उपचार के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed