फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 30 July 2020

Himachal Coronavirus Cases: सोलन में 34, मंडी में 24 और सिरमौर में 22 कोरोना पॉजिटिव

Thu, 30 Jul 2020 11:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Jul 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 30 July 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में वीरवार को कोरोना पॉजिटिव के 104 मामले सामने आए हैं। सोलन में 34, मंडी में 24, सिरमौर में 22, कांगड़ा में 9, शिमला में सात, ऊना में चार, कुल्लू में दो, बिलासपुर और चंबा में एक-एक मामला सामने आया है। प्रदेश की बड़ी सब्जी मंडियों में शामिल शिमला की पराला मंडी में एक लदानी के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। मंडी में आज भी हजारों बागवान गए थे। इससे लोगों में अफरातफरी का माहौल है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लदानी कई लोगों के संपर्क में आया है। सोलन जिले में सबसे अधिक 34 मामले आए हैं। इनमें बीबीएन में 32, कसौली और सोलन में 1-1 संक्रमित हुआ है। तीन पुलिस कर्मचारी और एक एंबुलेंस कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। नाहन में कोरोना के 22 नए मामले आए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोग सीएमओ कार्यालय, पूर्बिया मोहल्ला, वार्ड नंबर पांच और 11 में संक्रमित व्यक्तियों के प्रारंभिक संपर्क में थे।

विज्ञापन

इधर, मंडी जिले में कोरोना के एक साथ 24 मामले सामने आए हैं। कांगड़ा में नौ कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला में सात मामले आए हैं। एक टुटू और दो एसएसबी के जवान इनमें शामिल हैं। इधर, जाखू में तीन और नए मामले सामने आए है। इनमें एक पुरुष, महिला और उनकी बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई है। दिल्ली से शिमला लौटी जाखू में रहने वाले कारोबारी की पत्नी और बेटी होम क्वारंटीन  थी। लेकिन इस बीच वह अपने बेटे, बहू ओर पोती के सपंर्क में आ गई। महिला और उसकी बेटी जब पॉजिटिव आई थी तो स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सदस्यों के बुधवार को सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे थे।

जहां पर देर रात परिवार के बाकी के तीन सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। कुल्लू में दो और बिलासपुर में एक मामला आया है। 25 जुलाई को श्रीनगर से लौटा निरमंड का रहने वाला एसएसबी का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 22 जुलाई को गुवाहाटी से लौटा जवान भी संक्रमित पाया गया है। बिलासपुर जिले में जम्मू कश्मीर से लौटा झंडूता का रहने वाला 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। चंबा में भी एक मामला आया है।

ऊना जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक परिवार के सदस्यों में मां के अलावा दो बेटे शामिल हैं। ऊना उपमंडल के गांव देहलां के एक ही परिवार तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 61 वर्षीय महिला और उसके 30 व 37 वर्षीय दो बेटे पॉजिटिव पाए गए हैं। यह संक्रमित के संपर्क में आए थे और तीनों होम क्वारंटीन थे। वहीं, चौथा कोरोना पॉजिटिव मामला उपमंडल हरोली के गांव सेंसोवाल का है। हैदराबाद से लौटा 32 वर्षीय युवक जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक होम क्वारंटीन था। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन शर्मा ने चार कोरोना पॉजिटिव मामले आने की पुष्टि की है।

होम क्वारंटीन में जेई की मौत, होगा कोविड टेस्ट

नौहराधार में होम क्वारंटीन किए गए लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता की अचानक मौत हो गई है। हालांकि, दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। ट्रेवल हिस्ट्री बाहरी राज्य की होने के कारण शव परिजनों को सौंपने से पहले कोविड टेस्ट करवाया जाएगा। नौहराधार में तैनात कनिष्ठ अभियंता रजत राय की छाती में दर्द उठने से मौत हो गई। रजत राय पानीपत के नजद देवी मंदिर, 32 पटेल नगर का रहने वाला था।

बुधवार शाम अपने घर पानीपत से नौहराधार पहुंचा था, जहां पर होम क्वारंटीन किया गया था। वीरवार सुबह उसे अचानक छाती में दर्द उठा, जिस पर उसने अपने विभागीय सहायक अभियंता को दूरभाष पर सूचना दी। उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र नौहराधार ले जाया गया। चिकित्सकों ने रजत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना प्रभारी जीतराम भारद्वाज ने बताया कि शव का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed