फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 3 July 2020

हिमाचल: आशा कार्यकर्ता और पुलिस कर्मी समेत 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Fri, 03 Jul 2020 10:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jul 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 3 July  2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता समेत 19 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें किन्नौर चार, ऊना छह, कांगड़ा-चंबा दो-दो, हमीरपुर तीन, मंडी और सोलन में एक-एक मामला आया है। नोएडा से लौटा सलूणी का 47 वर्षीय व्यक्ति जोकि होम क्वारंटीन था, कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। धरभूणी मसरूंद का 50 वर्षीय व्यक्ति जोकि पेड क्वारंटीन में रह रहा था कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं शुक्रवार में चंबा में 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चंबा जिले में अब सात एक्टिव केस हैं। मंडी में गुम्मा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। दिल्ली से लौटी 26 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, हमीरपुर जिले में भी तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। जिले में शुक्रवार को नौ कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 

विज्ञापन


सोलन जिले के बद्दी में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति यहां एक उद्योग में काम करता है और रेंडम आधार पर इसका सैंपल लिया गया था। दिल्ली से लौटी मैकलोडगंज की 26 वर्षीय तिब्बती युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसे कोविड सेंटर डाढ़ में शिफ्ट किया जा रहा है। मैकलोडगंज का 60 वर्षीय तिब्बती बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।  इसे जोनल अस्पताल धर्मशाला में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को कांगड़ा में कोरोना के 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सोलन जिले के बद्दी में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति यहां एक उद्योग में काम करता है और रेंडम आधार पर इसका सैंपल लिया गया था। वहीं मंडी जिले में भी एक पॉजिटिव केस आया है। 
विज्ञापन


उधर,  हिमाचल के किन्नौर जिले में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में पुलिस कर्मी और आईटीबीपी जवानों के बाद अब एक आशा वर्कर भी कोरोना वायरस की चपेट में आई है। इससे जिले के लोगों में हडकंप मच गया है। भावानगर थाने में चार पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद निचार खंड के भावानगर सहित अन्य गांवों से एक जुलाई को 302 लोगों के सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। इनमें से 294 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि आठ की रिपोर्ट शुक्रवार शाम को आई है। इनमें से चार लोग कोरोना पॉजिटिव और चार अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही किन्नौर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज एक पॉजिटिव भावानगर और तीन ग्राम पंचायत निचार में पाए गए हैं। ग्राम पंचायत निचार में एक सैनिक छुट्टी पर घर आया था। प्रशासन ने उसे और उसकी पत्नी को होम क्वारंटीन में रखा था। कोरोना जांच में पति-पत्नी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निचार में ही आशा कार्यकर्ता भी संक्रमित हुई है। जबकि चौथा संक्रमित भावानगर स्थानीय बाजार में ही रहता है। किन्नौर के डीसी गोपाल चंद ने चार नए कोरोना मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत निचार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।


ऊना जिले में  शुक्रवार को जांच के लिए भेजे गए 207 सैंपल में से छह नए पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, जबकि एक संक्रमित का फॉलोअप सैंपल पॉजिटिव आया है। 196 सैंपल निगेटिव आए हैं। संक्रमित मामलों में पहला पॉजिटिव केस ऊना शहर के वार्ड नंबर 7 का है। जिसमें बिहार से लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। दूसरा पॉजिटिव मामला उपमंडल अंब के घंगरेट का 30 वर्षीय युवक है जो मुंबई से लौटा था। इसके साथ तीसरा मामला भी उपमंडल अंब के घंगरेट का ही है। यहां मुंबई से लौटा 63 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।  चौथा मामला उपमंडल गगरेट के गोंदपुर बनेहड़ा का है। पांचवां मामला भी उपमंडल गगरेट के ही गांव गोंदपुर बनेहड़ा का है। यहां संक्रमित के संपर्क में आया 11 साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलवा पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित डीएसपी अंब का चालक है। जिले में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 119 हो गई है। जबकि 90 लोग ठीक चुके हैं।  इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1033 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 339 हैं। शुक्रवार को 39 और कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक 671 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। आठ की मौत हुई है और 13 राज्य के बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed