फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 29th june 2020

सोलन में एक साथ 10 मामलों समेत हिमाचल में 24 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 29 Jun 2020 10:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल स्पीति)/शिमला/नालागढ़ (सोलन)/धर्मशाला/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल स्पीति)/शिमला/नालागढ़ (सोलन)/धर्मशाला/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 Jun 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 29th june 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए काम करने वाली निजी कंपनी का वर्कर और उसका साथी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


53 वर्षीय व्यक्ति और 25 वर्षीय युवक हरियाणा के झझर के रहने वाले हैं। मनाली-लेह मार्ग पर ब्रिज का काम करने के लिए 21 जून को यह चार अन्य साथियों के साथ दिल्ली और हरियाणा से होते हुए पटसेउ पहुंचे थे। 27 जून को दोनों की तबीयत खराब हो गई। केलांग अस्पताल में दोनों को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया। सोमवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज से दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, सोलन जिला के बद्दी में एक साथ 10 नए मामले आए हैं। ये सभी क्वारंटीन थे।
विज्ञापन


कांगड़ा में मां-बेटे सहित छह जबकि हमीरपुर में भाई-बहन समेत चार और मंडी में दो लोग संक्रमित हुए हैं। सोमवार को हमीरपुर जिला में 16 और सिरमौर में छह लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। मंडी जिले के सरकघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा की 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला और सदर उपमंडल के कोठी क्षेत्र के 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों ही बलद्वाड़ा में संस्थागत क्वारंटीन थे। महिला दिल्ली और युवक की राजस्थान की ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएन में एक साथ आए 10 कोरोना पॉजिटिव

बीबीएन में एक साथ कोरोना के 10 मामले सामने आए हैं। इससे जिले में कोरोना का आंकड़ा 100 पार हो गया है। कुल 109 मामलों में बीबीएन के ही 86 मामले आ चुके हैं। 10 नए लोगों में सात क्वारंटीन केंद्र सराजमाजरा में रखे थे। दो ईएसआई कॉलोनी काठा और एक संक्रमित वर्धमान चौक का शामिल है। इब इन्हें कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।

नए मामलों के बाद अब जिले में 54 एक्टिव केस रह गए हैं। इनके शनिवार को लिए थे। रविवार को लंबित 25 मामलों में 10 लोग पॉजिटिव आए हैं जबकि दो लोग ठीक हुए हैं। रविवार को लिए 119 सैंपलों में से 114 निगेटिव आए हैं जबकि पांच अभी लंबित है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि 10 नए पॉजिटिव आए मामलों के संक्रमितों को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।

मां और आठ साल के बेटे सहित छह कोरोना पॉजिटिव

जिला कांगड़ा में सोमवार को मां-बेटे सहित छह कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसमें से दो लोग संस्थागत क्वारंटीन और चार होम क्वारंटीन में थे। इन सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर डाढ, बैजनाथ और कोविड अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। इन छह कोरोना संक्रमित लोगों में से चार दिल्ली और एक हरियाणा से जिला कांगड़ा आया है। वहीं सोमवार को आठ लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है।

जयसिंहपुर के मंझेरा गांव का 34 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। उसे परौर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। वहीं शाहपुर के कैरी गांव का 37 वर्षीय पुरुष जोकि 20 जून को हरियाणा के मनेशर क्षेत्र से आया था और परौर में संस्थागत क्वारंटीन था। इन दोनों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड केयर सेंटर डाढ शिफ्ट किया गया है। 

वहीं बैजनाथ के नागन से 36 वर्षीय मां और उसका आठ साल का बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये दोनों दिल्ली से कांगड़ा आए थे और होम क्वारंटीन में थे। दोनों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा जयसिंहपुर के कोटलू पप्लाह गांव की 50 वर्षीय महिला जोकि 20 जून को दिल्ली से आई थी। वहीं जयसिंहपुर के छातड़ू गांव की 69 साल की महिला 21 जून को दिल्ली से लौटी थी, कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इन दोनों महिलाओं को कोविड अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। डीसी कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है। 

वहीं सोमवार को जिला कांगड़ा में आठ लोगों ने कोरोना को मात दी है। प्रशासन ने सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया है। साथ ही घर में सात दिनों तक रहने के निर्देश दिए हैं। ज्वाली की 27 वर्षीय महिला, आदर्श नगर के 44 साल के पुरुष व राख के 77 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी है।

वहीं गुलेहर के 41 वर्षीय व्यक्ति व 24 साल की युवती की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा छंझेर के 47 वर्षीय व्यक्ति, ढसोली के 31 साल के पुरुष और कुड़ेल के 23 साल के युवक ने भी कोरोना को मात दी है। इन सभी आठ लोगों का कोविड अस्पताल धर्मशाला में उपचार चल रहा था। जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 268 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 153 लोग ठीक व 113 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं दो लोगों की मौत हो चुकी है।

हमीरपुर में भाई-बहन समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव

हमीरपुर जिले में सोमवार को दो भाई और उनकी एक बहन समेत कोरोना संक्रमितों के चार नए मामले सामने आए हैं। 26 वर्षीय और 28 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती तीनों भाई-बहन कोरोना संक्रमित जिजवीं की रहने वाले हैं और हाल ही में चंडीगढ़ से लौटे हैं। जबकि, 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित भेरड़ा का निवासी है और दिल्ली से लौटा है। इसे सासन में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। चारों संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। 

इन चार नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 243 पहुंच गया है। सोमवार को एक ही दिन में 19 लोग स्वास्थ्य भी हुए हैं। जिन्हें प्रशासन ने कोविड-19 केयर सेंटर से घर भेजा। इन 19 नए स्वास्थ्य हुए लोगों के साथ जिला में कोरोना से जंग जितने वाले लोगों का आंकड़ा भी 155 पहुंच गया। अब जिला में सक्रिय मामलों की संख्या 106 रह गई है। इस संबंध में सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि सोमवार को कोरोना संक्रमितों के चार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 19 लोग स्वास्थ्य हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed