फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 25 July 2020

CoronaVirus: हिमाचल में 107 नए मरीज, दो हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

Sun, 26 Jul 2020 12:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 25 July 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 107  नए मरीज सामने आए हैं। इनमें सोलन जिले 35, सिरमौर 25, मंडी 15, चंबा और ऊना में 6-6, कांगड़ा में 17, हमीरपुर में 2 और शिमला में 1 मरीज पॉजिटिव निकला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोलन जिले के बीबीएन में 34 कामगार संक्रमित निकले हैं। चंबा में संक्रमित निकले 6 लोगों में एक सेना का जवान, एक आशा वर्कर और एक मजदूर शामिल है। शिमला में भराड़ी स्थित सीआईडी थाना सील कर दिया गया है। यहां एक पुलिस कर्मी संक्रमित निकला था। थाने के पांच मुलाजिमों के भी सैंपल लेकर होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शिमला के एक अधीक्षक के पॉजिटिव आने के बाद 12 मुलाजिमों को सैंपल लेकर होम क्वारंटीन कर दिया। दोनों कार्यालय परिसरों को सैनिटाइज कर दिया गया। सिरमौर के नाहन में गोविंदगढ़ मोहल्ले में 15 और पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके अलावा ऊना में संक्रमित 6 लोगों में 3 सेना के जवान हैं। कांगड़ा जिले में शनिवार को कोरोना के 17 मामले आने से हड़कंप मच गया। इनमें सेना के छह जवान और दो परिवारों के सात सदस्य शामिल हैं। वहीं,बैजनाथ में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल एक सैनिक की शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब परिजनों और गांव वालों के सैंपल लिए जाएंगे।  डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। हमीरपुर में आए दो कोरोना संक्रमितों में एक उत्तर प्रदेश और दूसरा फरीदाबाद से लौटा है। 
विज्ञापन


राजधानी शिमला में  रिपन अस्पताल में संस्थागत औप होम क्वारंटीन के अलावा एडवोकेट जनरल के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भरे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 55 सैंपल लिए। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2062 को गई है। 861 सक्रिय मामले हैं। 1173 ठीक हो गए हैं। आज 28 और मरीज ठीक हो गए हैं। 12 की मौत हुई है और 15 राज्य के बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी राज्यों से आने वाले परीक्षार्थी ठहराए जाएंगे होटलों में 
वहीं, राज्य में आवागमन से संबंधित आदेशों में सरकार ने आंशिक संशोधन किया है। अब माता-पिता के साथ प्रतियोगी चयन परीक्षाओं के कारण बाहर से आने वाले परीक्षार्थी पर्यटन विभाग द्वारा पंजीकृत स्थानीय होटलों एवं इकाइयों में ठहरने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

नाहन और ददाहू में संपूर्ण लॉकडाउन, छाई विरानगी

वहीं, नाहन शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला में सामुदायिक संक्रमण फैलने के खतरे के मद्देनजर शनिवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहा। लोग घरों से नहीं निकले। बाजारों में सन्नाटा दिखा। प्रशासन की ओर से लगाए गए दो दिन के लॉकडाउन के दौरान भीड़ से खचाखच भरा रहने वाला नाहन का बड़ा चौक और दिल्ली गेट सूना दिखा। हालांकि, इक्का-दुक्का लोग दवाइयां लेने या फिर सिलिंडर लेने के लिए बाजार में जरूर देखे गए। 

जिला प्रशासन ने नाहन और ददाहू शहर को दो दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। गोविंदगढ़ मोहल्ला में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया। लॉकडाउन के दौरान सुबह सात से नौ बजे तक डेयरी की दुकानें ही खुली रहीं। दवाइयों की दुकानें खुली रहीं। बाजार में इक्का-दुक्का लोग मेडिकल इमरजेंसी के चलते बाजारों को पहुंचे। उन्हें भी पुलिस पूछताछ का सामना करना पड़ा। पांवटा से शिमला या शिमला से पांवटा की ओर जाने वाले लोगों को यशवंत चौक से गुन्नूघाट होते हुए सर्कुलर रोड से भेजा गया। 

बाजार आने वालों से हुई कड़ी पूछताछ
दिल्ली गेट के समीप पुलिस गुमटी के समीप से एक स्कूटी सवार गुजरा। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने स्कूटी सवार को रोका और जांच पड़ताल की। पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही उसे आगे जाने दिया गया। डीएसपी परम देव ने बताया कि पूरा शहर सील है। शिमला रोड, दो सड़क, दिल्ली गेट, यशवंत चौक समेत शहर में जगह-जगह नाके लगाए गए हैं।

रानीताल में टूट गए बैरिकेट्स
कंटेनमेंट जोन बनाए गए रानीताल इलाके में लगाए गए लोहे और लकड़ी के एंगलों के बैरिकेट्स टूट गए हैं। यह किसी शरारती तत्वों ने तोड़े या फिर लावारिस पशुओं ने, इसका पता नहीं चल पाया है। डीएसपी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में 24 घंटे पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। कोई बाहर नहीं आ सकता और न ही कोई अंदर जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed