फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 24 July 2020

CoronaVirus in Himachal: राज्य में 109 नए पॉजिटिव मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Fri, 24 Jul 2020 11:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 24 July 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कोरोना के 109 नए मामले आए हैं। इनमें सोलन जिले में सबसे ज्यादा 38, मंडी में 26, सिरमौर के गोविंदगढ़ मोहल्ले में 20, शिमला तीन, कांगड़ा में 15, हमीरपुर में तीन और कुल्लू-किन्नौर में दो-दो कोरोना पॉजिटिव केस शामिल हैं। मंडी के लंबाथाच में एकसाथ 12 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। लंबाथाच में संक्रमित पाए गए 12 लोग भाजपा जिला प्रवक्ता के प्राथमिक संपर्क में आए हैं। इसके अलावा सरकाघाट तहसील से, रंधाड़ा से, चच्योट से, रोपड़ी सरकाघाट से, गोहर से तीन, कुन्नू पधर से एक, रिवालसर मंडी से और एक अन्य मंडी के निजी होटल में संस्थागत क्वारंटीन थे। उक्त मामलों में ठेकेदार समेत पांच कोरोना पॉजिटिव चालक के संपर्क में आए हैं। इसी चालक के संपर्क में आकर मंडी के भाजपा प्रवक्ता पॉजिटिव हुए और भाजपा प्रवक्ता के संपर्क मे आकर अतिरिक्त महाधिवक्ता, उनकी पत्नी और बेटा संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा शाम को पंडोह से दो, मलोह और जंजहौली से एक-एक मामला आया है। जंजैहली स्थित लोनिवि में अधिशासी अभियंता कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह संक्रमित उपसचिव से मिलकर जंजैहली लौटा था और रेस्ट हाउस में 14 दिन क्वारंटीन पर थे।

विज्ञापन


सिरमौर जिले के नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ले में 13 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। 13 नए पॉजिटिव आए मामलों में 8 युवक/पुरूष जिनकी उम्र 10 से 42 वर्ष के बीच है तथा 5 युवती/महिलाएं हैं जिनकी उम्र 9 से 46 वर्ष के बीच है। जिले में अब कुल 154 एक्टिव मामले हैं। वहीं कांगड़ा जिले में 15 पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें से ज्वालामुखी के 52 वर्षीय पॉजिटिव मरीज ने टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से धर्मशाला कोविड केयर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सेना के दो जवान (23 वर्षीय, 33 वर्षीय) कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। इन्हें सैन्य अस्पताल योल में शिफ्ट किया गया है। लेह से लौटे सेना के दो और जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों को एमएच योल और पालमपुर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा ज्वालामुखी में लेह से लौटा अंब पठियार का सेना का जवान और दुबई से लौटा चंदरौर फतेहपुर का व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। आईएचबीटी पालमपुर की रिसर्च स्कॉलर के संपर्क में आने से एक व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा बैजनाथ क्षेत्र असम से लौटा अर्धसैनिक बल का जवान और दिल्ली से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है।  जिले में देर रात कोरोना के पांच नए मामले आए। जवाली तहसील के गांव चलवाड़ा में एक ही परिवार तीन लोग पाए गए हैं। तहसील इंदौरा के जिंदड़ी में  सेना का जवान पॉजिटिव हो गया। 15 जुलाई को उधमपुर से लौटा था। इसके अलावा इंदौरा के तोकी का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक कंदरोड़ी की एक फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन



कुल्लू में एक महिला सहित दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। हमीरपुर में कोरोना के तीन मामले आए हैं, इनमें दो भोरंज और एक बड़सर का है। यह मुंबई, जम्मू और नोएडा से लौटे हैं। सिरमौर के नाहन और ददाहू बाजार दो दिन के लिए लॉकडाउन रहेंगे। स्थानीय लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे। शहर में आवजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। यदि कोई नियमों की अवेलना करता है तो छह माह से दो वर्ष तक की कैद की सजा भी हो सकती है। गौर हो कि सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। नाहन शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला में कोरोना ने सामुदायिक संक्रमण का रूप ले लिया है। मोहल्ले में शुक्रवार शाम तक 125 एक्टिव मामले हो चुके हैं। मोहल्ले के बाहर भी एक सब्जी विक्रेता पॉजिटिव आया है। ददाहू में मीट विक्रेता और ढाबा संचालक पॉजिटिव आए हैं। लिहाजा, संक्रमण की चेन तोड़ने के मद्देनजर नाहन और ददाहू शहर को दो दिन के लिए लॉकडाउन किया जा रहा है। जिला दंडाधिकारी डॉ. आरके परूथी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों ही बाजारों में 24 जुलाई रात नौ बजे से 27 जुलाई सुबह नौ बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि, दवा और शराब की दुकानें खुली रहेंगी। दूध की दुकानें सुबह सात से नौ बजे तक खोली जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में एक पुलिस कर्मी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भराड़ी में रहने वाला पुलिस जवान पॉजिटिव पाया गया है। जवान इलाज के लिए आईजीएमसी गया था। इस दौरान उसका कोरोना टेस्ट लिया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले जवान रोहड़ू भी गया था। वहीं, ठियोग में एक आढ़ती भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 21 जुलाई को हरियाणा के सोनीपत से आया था और संस्थागत क्वारंटीन था।  वहीं टुटू में संक्रमित अतिरिक्त महाधिवक्ता के संपर्क में आने से एक व्यक्ति पॉजिटिव हुआ है। प्रशासन ने तीनों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा भेजने की तैयारी कर ली है। इसकी पुष्टि डीसी शिमला अमित कश्यप ने की है। सोलन जिले में शुक्रवार को 38 नए मामले आए हैं। सभी मामले बीबीएन क्षेत्र के हैं। इनमें 10 मामले एसएसएफ उद्योग के हैं जबकि दो हरिपुर संडोली के हैं जिनका यात्रा इतिहास है। इसके अलावा दो रामशहर में कोरोना संक्रमित के सीधे संपर्क में आने से पॉजिटिव आए हैं। इन मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 448 पहुंच गई हैं जबकि 287 एक्टिव मामले आ गए हैं। अब जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। देर रात बीबीएन क्षेत्र से ही 24 नए मामले आए हैं।  उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1959 पहुंच गया है। 786 सक्रिय मामले हैं। 1145 मरीज ठीक हो गए हैं। शुक्रवार को 31 और मरीज ठीक हो गए हैं। 11 की मौत हो चुकी है और 15 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed