फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 20 July 2020

Coronavirus: हिमाचल में रिकॉर्ड 90 नए पॉजिटिव मरीज, 1650 पहुंचा आंकड़ा

Mon, 20 Jul 2020 08:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Jul 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 20 July 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सोमवार को कोरोना के रिकॉर्ड 92 मामले आए हैं। सोलन जिले में सबसे ज्यादा एक साथ 42 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।  शिमला के ज्यूरी में 18, कांगड़ा में सेना के 11 जवानों समेत 12, रोहड़ू में दो, नाहन में छह, मंडी-चंबा-ऊना में दो-दो, बिलासपुर में तीन के अलावा कुल्लू, जतोग और भट्टाकुफर से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1652 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 519 हो गए हैं। 1062 मरीज ठीक हो गए हैं। नौ की मौत हुई है। 15 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।  जिला शिमला की ज्यूरी कॉलोनी में एसजेवीएनएल में संस्थागत क्वारंटीन आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के जवानों का कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला नहीं थम रहा है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 35 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला के ज्यूरी में 18, रोहड़ू में दो, नाहन में छह, मंडी चंबा में दो-दो, बिलासपुर में तीन जतोग और भट्टाकुफर से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। ज्यूरी में नए 18 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।  

विज्ञापन


19 केस पहले आने के बाद एक साथ 18 नए केस आने से प्रशासन और आईटीबीपी मैनेजमेंट भी सकते में आ गया है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने पुष्टि करते हुए बताया कि 41 जवानों के सैंपल  कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रोहड़ू उपमंडल के तहत महेंदली में सोमवार को दो मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों एक बागवान के पास काम करने पहुंचे थे। इन दोनों मजदूरों को होम क्वांरटीन किया गया था। संक्रमित मजदूरों को प्रशासन ने निर्धारित प्रोटोकाल के तहत महेंदली से कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक महेंदली में कोरोना पॉजिटिव आए दोनों मजदूर नौ जुलाई को आजमगढ़ से एक बागवान के पास काम करने पहुंचे थे। नौ जुलाई से ही उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने सोमवार को महेंदली क्षेत्र को सील कर दिया है। दोनों संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर रोहड़ू लाया गया है। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। महेंदली क्षेत्र को एहतियातन के तौर पर सील कर दिया गया है। राजधानी शिमला में जतोग और भट्टाकुफर से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। कांगड़ा जिले में सेना के योल स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में आठ जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सैन्य अस्पताल पालमपुर में एडमिट एक सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोलकाता से लौटा फतेहपुर का रहेन वाला 31 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। योल कैंट में क्वारंटीन दो और सेना के जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। जवानों को एमएच योल में स्थानांतरित किया जा रहा है। बिलासपुर के मोरसिंघी में गर्भवती महिला, उसका पति और एक अन्य युवती कोरेाना पॉजिटिव पाए गए हैं। चंबा जिले में बिहार और आगरा से लौटे महिला, पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों होम क्वारंटीन थे। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि दोनों को कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिरमौर में सोमवार को 6 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं जिनमें 5 गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन के और एक काला अंब का है। गोविंदगढ़ मोहल्ले से पॉजिटिव आए मामलों में एक 21 वर्षीय युवती, दो 35 वर्षीय पुरुष, 47 वर्षीय महिला और एक 48 वर्षीय महिला शामिल है जबकि काला अंब से एक 24 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जोकी डॉ वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रसवोत्तर वार्ड में एडमिट हैं। मंडी जिले में दो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। चच्योट का 31 वर्षीय चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह ठेकेदार का चालक है। जिला मंडी और शिमला में अस्पताल की सफाई व मैस का ठेका ले रखा है, सैनिटाइजेशन भी करवाता है। ठेकेदार के मुताबिक वह 17 जुलाई को शिमला से मंडी आए थे। यह प्रतिदिन जोनल अस्पताल मंडी, मेडिकल कॉलेज नेरचौक, सिविल अस्पताल सुंदरनगर व शिमला आते-जाते रहते हैं।

वहीं दूसरा सेना का जवान है जो कि होम क्वारंटीन था। कुल्लू जिले में भी एक मामला आया है। 16 जुलाई को दिल्ली से लौटी मणिकर्ण घाटी के बरशैनी की 70 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला कुल्लू के सरवरी होटल में  संस्थागत क्वारंटीन थी। ऊना जिले में भी दो नए मामले आए हैं। पमंडल बंगाणा के तरखानका की 27 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। युवती इसी गांव से पॉजिटिव आए एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी। यह घर पर क्वारंटीन है। दूसरा पॉजिटिव मामला ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का है। यहां 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह दुबई से लौटा था और संस्थागत क्वारंटीन में है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 164 हो गई हैं। जबकि 41 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed