फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 1st July 2020

किन्नौर में आईटीबीपी के पांच जवानों समेत हिमाचल में 24 कोरोना पॉजिटिव

Wed, 01 Jul 2020 10:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jul 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 1st July 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

किन्नौर में आईटीबीपी के पांच जवानों समेत हिमाचल में बुधवार को कोरोना के 24 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि हमीरपुर में 22 और कांगड़ा जिले में 9 मरीजों समेत प्रदेश में 43 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। स्वास्थ्य विभाग के  अनुसार किन्नौर में आईटीबीपी के पांच जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जवान जम्मू कश्मीर से रिकांगपिओ आए थे। सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने इसकी पुष्टि की है। पांचों जवान आईटीबीपी सेंटर रिकांगपिओ में संस्थागत क्वारंटीन थे।

विज्ञापन


उधर कांगड़ा जिले में छह मामले आए हैं। दिल्ली से लौटी खैरा पालमपुर की बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गई है। महिला को सैन्य अस्पताल पालमपुर में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली से लौटे तहसील जवाली के 33 वर्षीय व्यक्ति और 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले। उत्तर प्रदेश से लौटा तहसील जवाली का 40 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के दो बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव के सपंर्क में आने से संक्रमित हो गए हैं। कांगड़ा जिला में नौ मरीज ठीक हुए हैं। उधर हमीरपुर में पांच पॉजिटिव मामले आए हैं। गुरुग्राम से लौटा सेर महल का 40 वर्षीय व्यक्ति और गाजियाबाद से लौटा सासन झनियारी का बुजुर्ग संक्रमित हुआ। इसके अलावा भोरंज उपमंडल के तीन और लोग संक्रमित हुए हैं। हमीरपुर में 22 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल में कोरोना संक्रमण के दो मामले आए हैं। पहले जोगिंद्रनगर के मचकेहड़ का अधेड़ पॉजिटिव निकला। बुधवार को उसकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका परिवार दिल्ली के रोहिनी से लौटा था। उधर सोलन के परवाणू का युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक पंचकूला में पॉजिटिव निकली स्टाफ नर्स के सपंर्क में आया था। जिला ऊना में दो लोग पॉजिटिव आए हैं। दिल्ली से लौटी होम क्वारंटीन घनारी गगरेट की बुजुर्ग महिला पॉजिटिव निकली है।

वहीं नोएडा से लौटा संस्थागत क्वारंटीन अंब क्षेत्र का युवक भी पॉजिटिव आया है। दिल्ली से पांवटा साहिब लौटा एक युवक संक्रमित हुआ। वह अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल आया था। वहीं तमिलनाडु से लौटा शिमला का 24 साल का छात्र पॉजिटिव पाया गया है। युवक को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया है।

उधर लाहौल-स्पीति में भी एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 979 मामले आ चुके हैं। इनमें 341 मरीज एक्टिव हैं, जबकि 617 ठीक हो चुके हैं। 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। गौर हो कि मंगलवार को प्रदेश में कोरोना से 8वीं मौत हुई थी, जबकि 13 नए मरीज सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed