फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 18 July 2021

हिमाचल प्रदेश: कोरोना से एक की मौत, 55 नए मामले

Sun, 18 Jul 2021 09:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Jul 2021 09:58 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण से मंडी जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 55 वर्षीय नगवाईं औट निवासी ने होम आइसोलेशन के दौरान दम तोड़ा है।

विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 18 July 2021
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : Pixabay

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 55 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। चंबा 27, शिमला 9, कांगड़ा 8, मंडी 7, सोलन 2, कुल्लू और में सिरमौर 1-1 मामला आया है। किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर और ऊना में रविवार को कोरोना का काई भी मामला नहीं आया है। पिछले 24 घंटे में 1638 सैंपल लिए गए और 146 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब 964 सक्रिय मामले रह गए हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से मंडी जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 55 वर्षीय नगवाईं औट निवासी ने होम आइसोलेशन के दौरान दम तोड़ा है। शिमला में कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए हैं। राज्यपाल की बेटी के पॉजिटिव आने के बाद राजभवन गई टीम बिना सैंपल लिए लौट आई।
विज्ञापन


दो घंटों के इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना सैंपल लिए लौटी है। कांगड़ा जिले में कोविड संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए हैं और 14 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में अब एक्टिव केस 150 रह गए हैं। चंबा जिला में कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए जबकि 46 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed