फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 10 September 2020

Coronavirus in Himachal: सोलन में एक साथ 99 मामले, प्रदेशभर में 338 संक्रमित

Thu, 10 Sep 2020 10:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Sep 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 10 September 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 338 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। ऊना 21, सोलन 99, मंडी 64, कांगड़ा में 65, सिरमौर 12, कुल्लू चार, चंबा सात, बिलासपुर 15, हमीरपुर 20, किन्नौर 12 और शिमला में 19 पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन जिले में एक साथ 99 नए मामले आए हैं। इनमें सोलन नौ, एमएमयू और कुमारहट्टी तीन, परवाणू 26, कंडाघाट पांच, अर्की छह और बाकि मामले बीबीएन क्षेत्र से आए हैं।  मंडी जिले में आए 53 नए मामले में 38 एक निजी कंपनी से हैं। प्रदेश में गुरुवार को चार कोरोना संक्रमितों की भी मौत हो गई। वहीं, सिरमौर जिले के दो कोरोना संक्रमितों की गुरुवार को मौत हो गई। पांवटा एसबीआई की सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी की गुरुवार को कोरोना से देहरादून में मौत हो गई। एसबीआई की कर्मचारी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुई थी। उक्त कर्मचारी 8 सितंबर को भी बैंक में आई थी। वहीं बैंक 24 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। बीएमओ राजपुर डॉ.अजय देओल ने पुष्टि की है। वहीं, शाम को सतौन के कोरोना संक्रमित युवक ने चंडीगढ़ में दम तोड़ा।

विज्ञापन


शिमला जिले में कोरोना के 14 मामले आए हैं। इसमें ननखड़ी का ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और एक स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल है।  राजधानी शिमला में पुलिस लाइन कैथू में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी पॉजिटिव आई है। महिला के पॉजिटिव आने से यहां हड़कंप मचा हुआ है। सचिवालय के नजदीक रहने वाला एक युवक भी पॉजिटिव आया गया है। संजौली से दो मामले और खलीनी तथा चक्कर कोर्ट के पास रहने वाला एक व्यक्ति भी संक्रमित निकला है। शहरी एसडीएम मंजीत शर्मा ने सात पॉजिटिव केस आने की पुष्टि की है। आईजीएमसी की फ्लू ओपीडी में इलाज करवाने आई पुलिस की महिला कर्मी भी शामिल है। एक डॉक्टर भी पॉजिटिव आया है। यह लक्षण दिखने के बाद इलाज करवाने आए थे। इसके अलावा बीती देर रात सर्जरी वार्ड में दाखिल मरीज भी पॉजिटिव निकला है। वहीं, सोलन के होमगार्ड जवान की कोरोना से पीजीआई में मौत हो गई। सचिवालय और शिक्षा निदेशालय में भी दो-दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed