{"_id":"6ac7caeca4cddf80c4008f5e","slug":"rcc-dalhousie-and-byc-banikhet-won-their-matches-chamba-news-c-88-1-cmb1014-199272-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आरसीसी डलहौजी और बीवाईसी बनीखेत ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आरसीसी डलहौजी और बीवाईसी बनीखेत ने जीते मुकाबले
Thu, 08 Oct 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत के पधर मैदान में स्वच्छता स्पोर्ट्स लीग के पहले दिन के मुकाबलों में भाग लेती क्रिकेट टीम
स्वच्छता स्पोर्ट्स लीग का क्रिकेट से आगाज, संजीव टंडन और अंतरिक्ष शर्मा ने जड़े शतक
पधर मैदान में हुए दो मुकाबले, आरसीसी ने एनएचपीसी और बीवाईसी ने विद्युत बोर्ड को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत की ओर से पधर मैदान में आयोजित स्वच्छता स्पोर्ट्स लीग का आगाज वीरवार को क्रिकेट मुकाबलों के साथ हुआ।
आठ से 11 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में आरसीसी डलहौजी ने एनएचपीसी बनीखेत को तीन विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में बनीखेत यूथ क्लब (बीवाईसी) ने विद्युत बोर्ड डलहौजी को 57 रन से मात दी।
पहले मुकाबले में एनएचपीसी बनीखेत ने 15 ओवर में 117 रन का लक्ष्य दिया। कार्तिक ने 73 रन बनाए। आरसीसी की ओर से वीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीसी ने 13वें ओवर में सात विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। एनएचपीसी की ओर से रमेश ने तीन और प्रवीण ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में बीवाईसी ने एक विकेट खोकर 216 रन बनाए। संजीव टंडन (छिप्पा) ने 102 और अंतरिक्ष शर्मा ने 100 रन की शतकीय पारियां खेलीं। जवाब में विद्युत बोर्ड डलहौजी की टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई। बीवाईसी ने 57 रन से मुकाबला अपने नाम किया। बीवाईसी की ओर से विक्की और अनिल शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए।
--