{"_id":"6106c35a8ebc3e41d4384174","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-1-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला, मंडी और चंबा में फैल रहा कोरोना, सैंपल बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला, मंडी और चंबा में फैल रहा कोरोना, सैंपल बढ़ाने के निर्देश
Sun, 01 Aug 2021 09:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Aug 2021 09:23 PM IST
सार
प्रदेश में रविवार को 134 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। 6007 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश में एक्टिव मामले 1229 हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी, शिमला और चंबा जिला में कोरोना फिर पांव पसारने लगा है। इन जिलों में 200 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन जिलों मेें मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों को अलर्ट किया है। जिलों में कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपल बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने रविवार को मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों और सीएमओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बढ़ते मामलों और संभावित तीसरी लहर को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1200 से पार हो गया है। 10 दिन पहले यह आंकड़ा 700 था। प्रदेश में कोरोना से 3502 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, 6 दिन से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में मामले बढ़ने लगे हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जो लोग वैक्सीन नहीं लगा रहे हैं, ज्यादातर वही संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
134 कोरोना पॉजिटिव मामले, 1229 हुए एक्टिव केस
प्रदेश में रविवार को 134 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। बिलासपुर 11, चंबा 33, कांगड़ा 11, हमीरपुर 4, कुल्लू 7, लाहौल स्पीति 7, मंडी 25, शिमला 7, सोलन 12 और ऊना में 11 केस आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 118 लोग स्वस्थ हुए हैं और 6007 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश में एक्टिव मामले 1229 हैं।
विज्ञापन