फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 7 December 2020

Coronavirus in Himachal: डेढ़ साल के बच्चे समेत आठ संक्रमितों की मौत, 708 नए मामले

Mon, 07 Dec 2020 10:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Dec 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 7 December 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चच्योट के सैंज निवासी 58 वर्षीय संक्रमित और अलसिंडी करसोग के 72 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। चंबा में चूड़ी ब्लॉक से ताल्लुक रखने वाली 15 वर्षीय किशोरी और किहार ब्लॉक के एक 74 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। दोनों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बिलासपुर के घुमारवीं की 70 वर्षीय संक्रमित महिला की आईजीएमसी में मौत हो गई। सरकाघाट मंडी के 52 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई।  चंबा के चुराह गांव के डेढ़ साल के बच्चे की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। बच्चे का रेस्पिरेटरी सिस्टम फैल हो गया था और उसे चंबा से टांडा रेफर किया गया था। बच्चा कोरोना संक्रमित  था। वहीं जवाली के ठुंगा गांव के 52 वर्ष के व्यक्ति ने भी टांडा अस्पताल में कोरोना के कारण दम तड़ दिया है। वह शुगर और अन्य बीमारियों से ग्रसित था। 

विज्ञापन


वहीं जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा भी पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें सोमवार को वायु मार्ग से दिल्ली में जरूरी मीटिंग में जाना था। रविवार को उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, जो कि फ्लाइट नियमों के अनुसार जरूरी है। जिसमें वह पॉजिटिव निकले हैं। पिछले ही सप्ताह उन्होंने एक शादी समारोह में भी भाग लिया था। हालांकि उन्हें कोई भी लक्षण नहीं हैं। वह 15 दिन होम आईसोलेट रहेंगे। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोविड टेस्ट करवाने की अपील की है।  उधर, प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 708 नए मामले आए हैं। कांगड़ा 171, शिमला 116, मंडी 156, सोलन 40, बिलासपुर 32, चंबा 45, ऊना 37, हमीरपुर 39, किन्नौर 19, कुल्लू 26, लाहौल-स्पीति 20  और सिरमौर में 7 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 45697 पहुंच गया है। 7895 सक्रिय मामले हैं। 37029 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 729 की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


 शादी में शामिल होने वाले 35 लोग पॉजिटिव
 मंडी जिले के सरकाघाट में कोरोना फैलता जा रहा है। यहां पर सोमवार को एक साथ 35 नए मामले आए हैं। अकेले बकारटा से 22 मामले सामने आए हैं। बाकी मामले बरच्छवाड़, नबाही, सिध्याणी, खनोट, बलद्वाड़ा और समैला से हैं। एक साथ इतने मामले आने से बकारटा में हड़कंप मच गया है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। इनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने कहा कि क्षेत्र में कोरोना के 35 मामले सामने आए हैं। कहा कि सभी कोरोना मरीज एक शादी में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थुनाग में एक शादी में धाम बनाने के लिए जा रहे दो रसोइयों के पीएचसी थुनाग में रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाए गए। इनमें से एक कोरोना पॉजिटिव निकला है तथा दूसरा व्यक्ति प्राइमरी कांटेक्ट में आया है। ये दोनों व्यक्ति उपमंडल गोहर के जाच्छ क्षेत्र से संबंध रखते हैं। दोनों को वापस भेज दिया है। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि धाम बनाने वाले बोटी (रसोइया) का शादी में जाने से पहले ही टेस्ट करवाया। इससे कोरोना संक्रमण के बड़े खतरे को टालने में मदद मिली है।  थुनाग में एक शादी में 50 से अधिक की भीड़ एकत्र करने पर आयोजकों के खिलाफ जिले में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से मौके पर चालान काट कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

भाजपा महिला मोर्चा लोगों को बांटेगा मास्क : सूद

 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर पूरे प्रदेश मे कोरोना के प्रति जनता को जागरूक करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 11 से 14 दिसंबर तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर तक प्रदेश के सभी मंडलों में महिला मोर्चा 500 से 1000 तक मास्क तैयार करेगा। 11 और 14 दिसंबर को महिला मोर्चा सभी मंडलों में सार्वजनिक स्थानों पर सभी सावधानियों और नियमों का पालन करते हुए स्टॉल लगाएगा। मास्क वितरण करेगा। महिला मोर्चा अध्यक्ष ने महिला मोर्चा से आग्रह किया है कि इस अभियान को सुचारु रूप से चलाने के साथ अपने बचाव के प्रति भी सचेत रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed