फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 20 September 2020

Coronavirus in Himachal: नौ की मौत, विधायक समेत प्रदेशभर में 207 संक्रमित

Sun, 20 Sep 2020 10:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Sep 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 20 September 2020
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना से नौ लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना से डॉक्टर की पहली मौत हुई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के कोरोना पॉजिटिव अध्यक्ष का पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। कोरोना की चपेट में आने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बेटी के पॉजिटिव होने से वह संक्रमित हुए थे।

विज्ञापन


बिलासपुर के कोरोना संक्रमित एड्स रोगी ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मंडी जिले के कहनवाल की संक्रमित महिला की भी मौत हुई है। मंडी जिले में सुंदरनगर के कोरोना संक्रमित 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। बुजुर्ग शूगर और बीपी से ग्रसित था। कांगड़ा जिले में रविवार को तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। कोहाला की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला को शूगर की भी दिक्कत थी। मस्तपुर की 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की भी मौत हो गई। नगरोटा बगवां के 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


शिमला में भी एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। सोलन जिले के बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में किराए के मकान में रहने वाले 31 वर्षीय उत्तराखंड निवासी व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में रविवार को 207 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी में 73, कांगड़ा में 34, शिमला में 20, कुल्लू-ऊना में 19-19, सोलन में 15, लाहौल स्पीति में 13, चंबा में 9 और सिरमौर में 5 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल और उनका पीएसओ भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना जिले में जनकौर पंचायत प्रधान समेत 19 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed