फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive case in kangra kullu himachal pradesh today news

हिमाचल के कांगड़ा जिले में रिकॉर्ड 13 कोरोना पॉजिटिव मामले

Wed, 20 May 2020 09:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 May 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive case in kangra kullu himachal pradesh today news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बुधवार को रिकॉर्डतोड़ संख्या सामने आई है। अकेले 13 अकेले कांगड़ा जिले के हैं, वहीं महामारी से अब तक अछूता रहा कुल्लू जिला भी अब इस सूची में शामिल हो गया है। कुल्लू के आनी के कुठेड़ गांव का एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है, जो 18 मई को मुंबई से लौटा था।  मुंबई से लौटते ही उसे ढालपुर स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आईसोलेशन पर रखा है। मंडी में भी शाम को चार नए मामले आए। हीं कांगड़ा जिले के सभी 11 लोग भी 18 मई को ही मुंबई से लौटे थे, जिन्हें परौर स्थित अस्थायी आईसोलेशन सेंटर में रखा गया था।

विज्ञापन


अब इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट कर दिया गया है। देर शाम को दो और पॉजिटिव मामले आए। उपमंडल जयसिंहपुर का 41वर्षीय कोरोना संक्रमित 18 मई को चेन्नई ट्रैन से पठानकोट पहुंचा था। वर्तमान में व्यक्ति ज्वालामुखी संस्थागत क्वारंटीन पर है। इसके साथ ही जिले के अप्पर खैरा का दिल्ली से लौटा 55 वर्षीय चालक भी पॉजिटिव पाया गया है।  

विज्ञापन

कांगड़ा जिला में सामने आए सभी 13 मरीज मुंबई से ट्रेन के माध्यम से कांगड़ा पहुंचे थे। 19 मई को स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल जांच के लिए टांडा अस्पताल भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को सुबह चार बजे के बाद आना शुरू हुई। पहले चरण में सुबह लगभग साढे़ चार बजे पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनमें धर्मशाला उपमंडल के झियोल गांव से मां-बेटा और उनकी बहू शामिल है। इसके अलावा लंबागांव की महिला और ज्वालामुखी उपमंडल का एक  पुरुष शामिल है।

दूसरे चरण की रिपोर्ट साढे़ 11 बजे के बाद आई, जिनमें कांगड़ा जिले के छह और लोग पॉजिटिव निकले। इनमें सारीमोलग गांव से पति-पत्नी और उनकी 11 साल की बेटी शामिल है। इसके अलावा चढ़ियार के 21 वर्षीय युवक और लंबागांव की आठ साल की बच्ची पॉजिटिव आई है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों को बैजनाथ कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि आनी का संक्रमित युवक ढालपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में ही भर्ती है।

पॉजिटिव युवक के साथ आए अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

कुल्लू जिले में कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है। संक्रमित युवक आनी के कुठेड़ गांव का है। युवक मुंबई ईस्ट के कांदीवली में एक होटल में काम करता था। वह मुंबई से दस लोगों के साथ ट्रेन के जरिये ऊना पहुंचा था। 18 मई को नौ अन्य लोगों के साथ उसे एचआरटीसी बस से कुल्लू लाया गया। बजौरा में थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैंपल लिए गए। सभी दस लोगों को ढालपुर स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आईसोलेशन में रखा था। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में आनी का एक 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।

इसे कोविड केयर सेंटर के आईसोलेशन वार्ड में पहले से अलग रखा गया है। कुल्लू पहुंचने के बाद किसी भी व्यक्ति से सीधे संपर्क में नहीं आया है। यहां रखे अन्य सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर सभी व्यक्तियों के पुन: सैंपल लिए जाएंगे। ऊना से कुल्लू आई बस के चालक-परिचालक पहले ही क्वारंटीन कर दिए गए थे।

विज्ञापन

कुल्लू जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला आने से दहशत

दो महीने कोरोना संक्रमण से बचे रहने के बाद आखिरकार कुल्लू जिले में कोरोना का पहला मामला आ गया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। मुंबई से 18 मई को कुल्लू लौटे आनी के 23 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक को आईसोलेशन में रखा गया है। युवक की हालत ठीक है। उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक नहीं भेजा गया है।

सोशल मीडिया में भी कुल्लू में पहला कोरोना पॉजिटिव केस आने की खबर दिन भर चलती रही। संक्रमित युवक संस्थागत क्वारंटीन में था। वह बजौरा से सीधे क्वारंटीन सेंटर पहुंचा था। ऐसे में उसके अन्य लोगों के संपर्क में आने की संभावना नहीं है। बावजूद इसके लोगों में डर है कि बाहर से आ रहे लोग जिले में कोरोना के मामलों को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में लोगों को पहले से भी अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

प्रशासन का दावा है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि लोग कोरोना को लेकर दिए सरकार व प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। कोरोना संकट में लोग संयम बरतें। बेवजह घर से बाहर बाजार न निकलें। लोग सतर्क रहें और मास्क का भी इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed