फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh Covid 19 positive case in Hamirpur returned from Mumbai

हमीरपुर में मुंबई से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र को सील किया

Sat, 16 May 2020 08:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 May 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh Covid 19 positive case in Hamirpur returned from Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना मीटर हर दिन घूम रहा है। शनिवार को जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत दांदड़ू के तेच्छ गांव में एक व्यक्ति संक्रमित निकला। उसे कोविड केयर सेंटर भोटा शिफ्ट कर दिया गया है। 36 वर्षीय युवक 13 मई को मुंबई से टैक्सी में यहां लौटा था। प्रशासन ने उसे सरकारी स्कूल में बने सेंटर में संस्थागत क्वारंटीन किया था।

विज्ञापन


14 मई को इसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे और शनिवार दोपहर बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इसके साथ दो और लोग आए हैं, जिनमें एक दांदड़ू पंचायत के ही कुनवीं गांव का और दूसरा नादौन उपमंडल की पतरैल पंचायत से है। एसडीएम बड़सर ने बताया कि संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया है। प्रदेश में अब कुल 77 मामले आ चुके हैं, जिनमें से एक्टिव 35 मामले हो गए हैं।
विज्ञापन


 

हमीरपुर में कोरोना के आठ मामले, एक की मौत, दो ठीक हुए

जिला हमीरपुर में कोरोना वायरस ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को उपमंडल बड़सर में एक और नया मामला सामने आने के बाद जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ पहुंच गई है। जिसमें से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि ग्राम पंचायत बजूरी और जोल सप्पड़ के महिला और पुरुष दोनों कोरोना की जंग जीत सकुशल घर लौट गए हैं। जिला में पहले दो कोरोना के मामले 17 अप्रैल को सामने आए थे। इसके बाद तीसरा मामला 8 मई, चौथा मामला 9 मई, पांचवां और छठा मामला 12 मई, सातवां मामला 14 मई और आठवां मामला शनिवान 16 मई को सामने आया।

जिला स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी राज्यों से लौटे 236 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जिसमें से 128 सैंपल मंडी के नेरचौक, जबकि 108 सैंपल आईएचबीटी पालपमुर भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट रविवार तक आएगी। शनिवार को उपमंडल बड़सर की दांदडू पंचायत में मुंबई से लौटा 36 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ दो और व्यक्ति भी हमीरपुर लौटे हैं। हालांकि यह तीनों लोग संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में हैं। लेकिन एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने दांदड़ू पंचायत को सील कर दिया है। अब यहां रोजाना मिलने वाली कर्फ्यू में छूट भी रद्द कर दी गई है। जबकि प्राथमिक और दितयिक संपर्कों की जांच कर सैंपल लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed