{"_id":"5fead8931105907fec4ee778","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-britain-returned-kangra-youth-found-covid-19-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन से लौटा कांगड़ा का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटेन से लौटा कांगड़ा का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव
Tue, 29 Dec 2020 07:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Dec 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन से लौटा देहरा का एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। युवक में कोरोना का स्ट्रेन लोकल है या ब्रिटेन का, इसकी जांच को सैंपल लेकर पुणे भेजा है। इसकी रिपोर्ट पांच-छह दिन में आएगी। युवक के संपर्क में आए परिवार के लोगों के सैंपल लेकर टांडा अस्पताल भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है। पॉजिटिव युवक और परिजनों को होम आइसोलेट किया गया है। आशा वर्कर और स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
देहरा का 28 वर्षीय युवक चार दिसंबर को ब्रिटेन से आया था। उसे होम आइसोलेट किया था। कोरोना जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा था। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन से लौटे युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, लेकिन उसकी हालत सामान्य है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए लोगों का पता लगा कर उनके सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन