{"_id":"61ed508e09b5ce4e960dd6ca","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-40-deaths-in-six-days-recovery-rate-reduced-to-91-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: 6 दिन में 40 की मौत, घटकर 91.81 फीसदी रह गया रिकवरी रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: 6 दिन में 40 की मौत, घटकर 91.81 फीसदी रह गया रिकवरी रेट
Sun, 23 Jan 2022 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:27 PM IST
सार
कोरोना के आंकड़ों में प्रतिदिन 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। इस समय एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 17 हजार से पार हो गया है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस- सांकेतिक
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 6 दिन के भीतर 40 लोगों की मौत हुई है। इन मरीजों की उम्र 50 साल से ज्यादा थी। ये सभी घरों में आइसोलेट थे। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण इन्हें अस्पताल लाया गया, जहां इन्होंने दम तोड़ दिया। 10 दिन पहले मृत्युदर 1.58 फीसदी थी, जो अब 1.64 फीसदी है। रिकवरी रेट भी 94 से घटकर 91.81 फीसदी हो गया है। प्रदेश में इस समय संक्रमण दर 22.40 फीसदी है।
विज्ञापन
कोरोना के आंकड़ों में प्रतिदिन 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। इस समय एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 17 हजार से पार हो गया है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा है कि फरवरी मध्य तक प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 हजार तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में मृत्युदर में भी बढ़ोतरी होने की आशंका है। मृत्युदर में हो रही बढ़ोतरी के चलते सरकार ने सभी उपायुक्तों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह प्रतिदिन कोरोना का अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सप्ताह में तीन दिन उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो रही है। लोगों को भी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
दावा, अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे मरने वाले मरीज
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना से मरने वाले लोग अंतिम स्टेज में अस्पताल पहुंचे थे। ये हार्ट, शुगर, दमा व अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आने से इनकी मौत हुई है।