फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh: 26 year old married woman dies of coronavirus

26 वर्षीय विवाहिता की कोरोना से मौत, 6 अध्यापकों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 21 Nov 2020 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Nov 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh: 26 year old married woman dies of coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऊना जिले में कोरोना संक्रमितों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव समूर कलां निवासी 26 वर्षीय विवाहिता की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत की पुष्टि हुई है। वह शुक्रवार को ही पॉजिटिव आई थी। उधर, जिले में 42 नए लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 16 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, शुक्रवार को पेंडिंग 49 सैंपल में से 26 लोग पॉजिटिव आए हैं। वहीं, जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1920 पहुंचा गया है। जबकि, ऊना जिले में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि 20 नवंबर को कोविड जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज के आरटी पीसीआर में भेजे सैंपल में पेंडिंग 49 सैंपल में 26 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।  जिलेभर के स्कूलों में से सीनियर सेकंडरी स्कूल ललड़ी से 35 वर्षीय शिक्षिका, 52 वर्षीय शिक्षिका, 29 वर्षीय शिक्षक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड्ड से 45 वर्षीय शिक्षिका, हाई स्कूल धलवाड़ी से 48 वर्षीय शिक्षिका, सीनियर सेकेंडरी स्कूल हीरां से 42 वर्षीय शिक्षिका की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन


बंगाणा उपमंडल मुख्यालय से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच से 50 वर्षीय कर्मचारी, बीएसएनल एक्सचेंज से 51, बंगाणा से सटे सलोह गांव की 30 वर्षीय महिला, छपरोह से 42 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गगरेट उपमंडल के अंबोटा के वार्ड 7 निवासी 62 वर्षीय पुरुष, उनकी 60 वर्षीय पत्नी और उनका 33 वर्षीय पुत्र, इसी गांव के इसी वार्ड की 55 वर्षीय महिला और उसका 24 वर्षीय पुत्र, कैलाश नगर निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग, संघनई के वार्ड नंबर 5 से 58 वर्षीय महिला, मरवाड़ी से 29 वर्षीय पुरुष, रायपुर मरवाड़ी निवासी 35 वर्षीय पुरुष की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा हरोली के कुंगड़त से 40 वर्षीय महिला, ऊना उपमंडल के धमांदरी से 60 वर्षीय पुरुष, टक्का निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंब उपमंडल मुख्यालय के वार्ड 4 से 62 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है। बिलासपुर जिले के दाहड़ निवासी 33 वर्षीय पुरुष, हमीरपुर जिला की नादौन तहसील के गांव बसारल निवासी 32 वर्षीय युवक और सुधियाल के लाहड़ कोटली निवासी 21 साल के युवक में भी कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।  

ऊना उपमंडल समूर कलां स्कूल की 51 मिड-डे-मील वर्कर, देहलां निवासी 55 वर्षीय पुरुष, पुलिस चौकी मैहतपुर का 36 वर्षीय जवान, मैहतपुर के वार्ड 3 निवासी 35 वर्षीय पुरुष और उसका 5 साल का बेटा और लोअर अरनियाला निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग भी संक्रमित पाए गए। अंब उपमंडल ज्वाल गांव निवासी 43 वर्षीय महिला, घंघरेट निवासी 32 वर्षीय पुरुष, लोअर भंजाल निवासी 71 वर्षीय पुरुष, हंबोली निवासी 35 वर्षीय महिला और 11 साल का बच्चा, स्तोथर से 43 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित पाए गए।

बंगाणा उपमंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी टकोली के 40 वर्षीय कर्मचारी, कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक बंगाणा के 54 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया। गगरेट उपमंडल के दियोली स्थित सरकारी फिश फार्म के 39 वर्षीय मत्स्य अधिकारी भी संक्रमित पाए हैं। शिमला के दत्ता बिल्डिंग से 24 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया। 


सीएमओ ने 42 पॉजिटिव मामलों एवं कोरोना संक्रमित 26 वर्षीय विवाहिता की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि कोरोना को हल्के में न लें और कोविड टेस्ट के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत होने के हल्के से लक्ष्ण होने पर नजदीकी अस्पताल में कोविड टेस्ट करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed