फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus in Himachal latest update today 25 july, active cases cross 4 thousand

CoronaVirus: हिमाचल में कोरोना वायरस के 719 नए मरीज, सक्रिय मामले 4 हजार के पार

Mon, 25 Jul 2022 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Jul 2022 08:14 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को कुल 617 मरीजों ने कोरोना को मात दी। कोरोना के आठ मरीज अस्पतालों में दाखिल हुए हैं, जबकि 13 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
coronavirus in Himachal latest update today 25 july, active cases cross 4 thousand
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 719 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को प्रदेश में 4,241 लोगों के सैंपल कोरोना की जांच को लिए गए थे। कोरोना से किसी मरीज की मौत की सूचना नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को कुल 617 मरीजों ने कोरोना को मात दी। कोरोना के आठ मरीज अस्पतालों में दाखिल हुए हैं, जबकि 13 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अब कुल 4,155 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। राज्य के अस्पतालों में कुल 65 एक्टिव केस दाखिल हैं। 

विज्ञापन


कांगड़ा में पांच बच्चों समेत कोरोना के 92 नए मामले
 जिला कांगड़ा में सोमवार को पांच बच्चों सहित 92 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ जिले में सक्रिय मामले 923 हो गए हैं। कोरोना से अब तक 1,249 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि सोमवार को कोरोना के 92 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 140 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है। सर्दी-खांसी, जुकाम आदि होने पर कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि अप्रैल में पॉजिटिव दर 1.2 प्रतिशत, मई में 0.8 प्रतिशत, जून में 3.2 प्रतिशत रही है। जुलाई में अब तक कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 10 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों की अनुपालना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed