{"_id":"6443f7f90ec39d7e1d012174","slug":"coronavirus-in-himachal-death-of-two-covid-infected-103-new-positive-patients-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 103 नए पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 103 नए पॉजिटिव मरीज
Sat, 22 Apr 2023 08:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Apr 2023 08:37 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना महामारी से शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। कांगड़ा में 45 वर्षीय और ऊना में 40 वर्षीय पुरुष की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक)।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी से शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। कांगड़ा में 45 वर्षीय और ऊना में 40 वर्षीय पुरुष की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हुई है। शनिवार को प्रदेश में 103 और लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा जिला में 39, मंडी में 18, कुल्लू में 11, ऊना-बिलासपुर में नौ-नौ, शिमला-हमीरपुर में चार-चार, सोलन-चंबा में तीन-तीन, किन्नौर में दो और सिरमौर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। 1,537 लोगों के शनिवार को जांच के लिए सैंपल लिए गए। प्रदेश में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,719 पहुंच गई है।
विज्ञापन