फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 latest updates for september 04

CoronaVirus in Himachal: प्रदेश में रिकॉर्ड 221 नए मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Fri, 04 Sep 2020 11:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 latest updates for september 04
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 221 नए मामले आए हैं।  चंबा में 33, ऊना 20, सोलन 34, सिरमौर 32, बिलासपुर सात, मंडी 32, हमीरपुर सात, कांगड़ा 45, शिमला सात, कुल्लू तीन मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6830 पहुंच गया है। 1815 सक्रिय मामले हैं। 4920 से अधिक मरीज ठीक हो गए हैं। शुक्रवार को 106 और मरीज ठीक हो गए हैं।  45 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 49 पहुंच गया है। शुक्रवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। सिरमौर में आठ वन कर्मचारियों समेत 32 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। नए मामले फॉरेस्ट कॉलोनी पांवटा साहिब, आदर्श कॉलोनी, बर्दीपुर, चाढ़ना नौहराधार, नाहन, शमशेरपुर, अकालगढ़, राम कुंडी मोहल्ला, संगड़ाह, नया गांव माजरा, रामपुर माजरी, चैनल रोड, नौरंगाबाद, कालाअंब, कोलर और बिवाल नाहन से आए हैं। जिले में 14 मरीज ठीक हो गए हैं। 

विज्ञापन


चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में संचालित एक प्रोजेक्ट के 17 कर्मचारियों सहित 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 17 संक्रमित भरमौर के प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारी हैं। ये कुछ दिन पहले झारखंड के हजारीबाग से चंबा आए हैं। इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। मंजीर  में 26 साल का एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा मंगला पंचायत में नौ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए हैं। चुवाड़ी में तीन व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए हैं।  सिविल अस्पताल चुवाड़ी में 29 साल का स्वास्थ्य कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। बाथरी में भी 35 साल का स्वास्थ्य कर्मचारी पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा ककियां गांव में 32 साल का व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन


जिले में अब तक 474 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 359 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा चंबा में 111 एक्टिव केस हैं। इनका उपचार चला हुआ है।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।  सोलन जिले में एक गर्भवती महिला समेत 34 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि जिला सोलन से आए संक्रमित मामलों में अकेले सोलन से 14 नए केस आए हैं। बद्दी से आठ, नालागढ़ से आठ और परवाणू से चार मामले शामिल हैं।  ऊना जिले में तीन पुलिस कर्मियों समेत 20 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed