फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for december 15

CoronaVirus in Himachal: पुलिस कर्मी समेत 12 पॉजिटिव मरीजों की मौत, संक्रमितों का कुल आंकड़ा 50 हजार पार

Tue, 15 Dec 2020 09:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Dec 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for december 15
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 12 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा में तीन संक्रमितों की मौत हो गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में खनियारा के 40 वर्षीय संक्रमित और बैजनाथ तरेड के 75 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं धर्मशाला अस्पताल में सुंगल पालमपुर के 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। ऊना के एक 83 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा में मौत हो गई। शिमला में दो संक्रमित महिलाओं समेत पांच की मौत हो गई है। इसके अलावा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पुलिस कर्मी समेत चार संक्रमितों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन मंडी में सेवारत बल्ह की कुम्मी पंचायत के घट्टा निवासी 47 वर्षीय पुलिस जवान, ज्वालामुखी के बडोली की 52 वर्षीय महिला, सुंदरनगर कांगू के 85 वर्षीय बुजुर्ग और राम नगर मंडी की 69 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 397 नए मामले आए हैं। मंडी 119, शिमला 95, कांगड़ा  63, सोलन 31, बिलासपुर 25, सिरमौर 23, कुल्लू 14, लाहौल-स्पीति 19 ,ऊना 13, हमीरपुर 12, चंबा 13 और किन्नौर में एक नया मामला आया है।  इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 50196 पहुंच गया है। 6792 सक्रिय मामले हैं। 42531 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। अब तक 824 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed