फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVIrus in Himachal: covid 19 cases and deaths latest update for november 12

CoronaVirus in Himachal: पांच और संक्रमितों की मौत, 697 नए मामले

Thu, 12 Nov 2020 10:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Nov 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
CoronaVIrus in Himachal: covid 19 cases and deaths latest update for november 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। गुरुवार को मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बिलासपुर के झंडुता की 80 वर्षीय महिला और हमीरपुर नादौन जंगलू के 50 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।  वहीं, राजधानी शिमला में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इनमें छोटा शिमला की 53 वर्षीय महिला ने आईजीएमसी और शोघी की 64 वर्षीय महिला ने डीडीयू अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीएचसी कोटखाई से डीडीयू रेफर कुमारसैन के 82 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने की है। उधर, प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 697 नए मामले आए हैं। शिमला में 167, कांगड़ा 106, मंडी 95, कुल्लू 113, सोलन 48, बिलासपुर 35, सिरमौर 29, चंबा 30, लाहौल-स्पीति 28, हमीरपुर 19, किन्नौर पांच और ऊना में 22 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 28183 पहुंच गया है। 6165 सक्रिय मामले हैं। 21585 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 405 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


चुवाड़ी में बैंक के चार कर्मचारी  संक्रमित पाए गए हैं। वहीं शिमला में हाई प्रोफाइल मानव तस्करी मामले में दिल्ली से गिरफ्तार दोनों आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमित आने के बाद दोनों को कैथू जेल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनके संपर्क में आए जांच टीम के इंस्पेक्टर और एएसआई समेत करीब आठ जवान सुरक्षा की दृष्टि से एहतियात के तौर पर होम आइसोलेट हो गए हैं। सभी कर्मचारी सात दिन तक होम आइसोलेट पर रहेंगे। इसमें दो महिला पुलिस कर्मी भी हैं। इसके अलावा एक होम गार्ड का जवान है। बिलासपुर की रावमापा छकोह के चार विद्यार्थी पॉजिटिव आए हैं। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को आईजीएमसी से मिली छुट्टी
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को आईजीएमसी शिमला से छुट्टी दे दी गई है। वह अब घर पर आइसोलेट रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार के बाद गुरुवार देर शाम उन्हें घर भेज दिया गया। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि मंत्री अभी भी कोविड पॉजिटिव है। लेकिन स्वास्थ्य सुधार होने के बाद ही डॉक्टरों ने घर भेजने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के बाद अभिनेता हरीश बंचटा की मौत से गमगीन

शिमला जिले के चौपाल की देवत पंचायत के शंठा गांव के बॉलीवुड अभिनेता हरीश बंचटा की दो दिन पहले कोरोना से आईजीएमसी शिमला में निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। 48 वर्षीय हरीश बॉलीवुड में लोहा मनवा चुके हैं। हरीश की माता का भी एक दिन पहले ही निधन हुआ था। हरीश ने 18 साल से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई थी। हरीश ब्लॉक बस्टर ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्म में भी काम कर चुके थे। ‘बजरंगी भाईजान’ में हरीश के अभिनय को काफी सराहा गया। इस फिल्म में हरीश ने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी।

हरीश बॉलीवुड में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध थे। हरीश ‘सावाधान इंडिया’ ‘कोड रेड’, ‘क्राइम पेट्रोल’ में अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। हरीश टीवी धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’, ‘ये है मोहब्बतें’ ‘वारिस’, ‘कोई तुम सा’ में भी सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।  बॉलीवुड के इस सितारे के चले जाने से देवत पंचायत में शोक की लहर है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हरीश के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed