फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal:covid 19 cases and deaths latest update for november 09

CoronaVirus in Himachal: छह संक्रमितों की मौत, रिकॉर्ड 718 नए मामले, शिमला में 169 पॉजिटिव

Mon, 09 Nov 2020 10:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal:covid 19 cases and deaths latest update for november 09
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में छह और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कुल्लू बजौरा क्षेत्र के 84 वर्षीय और शमशी भुंतर के 78 वर्षीय संक्रमित ने दम तोड़ दिया। सिरमौर में कोरोना संक्रमण से 62 वर्षीय प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी संक्रमित व्यक्ति औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में किसी उद्योग में काम करता था। सांस की दिक्कत के चलते यह डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचाराधीन था। वहीं, आईजीएमसी में कुमारसैन के 67 वर्षीय और किन्नौर के कल्पा की 55 वर्षीय महिला संक्रमित ने दम तोड़ दिया।कांगड़ा में कोरोना से जयसिंहपुर के नौला गांव के 29 वर्षीय युवक की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। बनखंडी स्कूल में एक अध्यापिका पॉजिटिव आई है।  उधर, प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 718 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 95, चंबा 58, सोलन 39, बिलासपुर 29, हमीरपुर 61, शिमला 169, कांगड़ा 35, कुल्लू 121, किन्नौर 12, लाहौल-स्पीति 23, सिरमौर 13 और ऊना में 22 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 26197 हो गया है। 5192 सक्रिय मामले हैं। अब तक 20603 मरीज ठीक हो चुके हैं। 378 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।  शिमला जिले में कोरोना के रिकॉर्ड 169 मामले सामने आए हैं। इसमें शिमला शहर व आसपास से 71 मामले आए हैं। 

विज्ञापन


मंडी जिले में कोविड अस्पताल के पांच चिकित्सक, नौ स्टाफ नर्सें और विभिन्न स्कूलों के एक दर्जन के करीब शिक्षक और स्टाफ के सदस्य के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे अब डॉक्टरों को दिए जाने वाले एन95 मास्क और पीपीई किट पर भी सवाल उठने लगे हैं। कोविड अस्पताल के एमएस डॉ. जीवानंद चौहान ने मामलों की पुष्टि की है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिधपुर में एक साथ कोरोना के 17 मामले आने के बाद पाठशाला में हड़कंप मच गया है। स्कूल प्रशासन ने पाठशाला को 12 नवंबर तक बंद कर दिया है। पाठशाला के 9 अध्यापक व 8 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं बिलासपुर में रावमापा जुखाला की एक छात्रा भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके चलते स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।  सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रावमापा जुखाला में 12वीं कक्षा की छात्रा के कोरोना पॉजिटिव आने से स्कूल को आगामी दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


शिमला में एचपी स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन के मैनेजर फाइनेंस (प्रबंधक वित्त) भी पॉजिटिव निकले हैं। चंबा में छह विद्यार्थी और तीन शिक्षक पॉजिटिव निकले हैं। हमीरपुर में स्कूल स्टाफ के छह लोग पॉजिटिव आए हैं। रामपुर आईटीआई में पॉजिटिव मामले आने के बाद संस्थान को सील कर दिया है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को भी आगामी आदेशों तक सील किया है।  उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि हमीरपुर जिले में अब 30 अध्यापक कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। उन्होंने सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों से अपील की है कि संक्रमण से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतें व एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें।  हमीरपुर में स्कूल स्टाफ के छह लोग पॉजिटिव आए हैं। आईजीएमसी रेडियोलॉजी की विभागाध्यक्ष के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अस्पताल के तीन चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा मुख्य फार्मासिस्ट भी संक्रमित हो गए हैं। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed