{"_id":"5f3e642c0bb6361abd771da8","slug":"coronavirus-in-himachal-coronavirus-coronavirus-update-himachal-corona-new-cases-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Himachal: सोलन में एक साथ 42 नए पॉजिटिव मरीज, प्रदेशभर में 110 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Himachal: सोलन में एक साथ 42 नए पॉजिटिव मरीज, प्रदेशभर में 110 मामले
Thu, 20 Aug 2020 10:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Aug 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 110 नए मामले आए हैं। सोलन में एक साथ 42 नए मामले आए हैं। मंडी 19, सिरमौर 20, हमीरपुर सात, कांगड़ा दो, बिलासपुर 10, चंबा तीन, कुल्लू एक और ऊना में छह पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर जिले में 20 नए मामले पांवटा साहिब, सतौन और नाहन से आए हैं।
विज्ञापन
वहीं, मंडी जिले में भी 19 नए मामले आए हैं। चंबा में तीन नए मामले सामने आए। इसमें दो लोग डलहौजी व एक तीसा क्षेत्र से संबंधित है। कोरोना संक्रमित आए सभी लोग सैंपल लेने के बाद होम क्वारंटीन किए गए थे। सोलन जिले में अकेले बीबीएन से 29 मामले हैं। जबकि दो परवाणू, दो सोलन, पांच एमएमयू, चार स्टाफ और एक पीटी का शामिल है।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में सात लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4548 पहुंच गया है। 1400 सक्रिय मामले हैं। अब तक 3085 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 93 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 22 की मौत हो चुकी है। जबकि 40 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन