{"_id":"5e8e04928ebc3e769e488309","slug":"coronavirus-hydroxy-chloroquine-drug-made-in-half-a-dozen-industries-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हिमाचल में आधा दर्जन उद्योगों में बनती है हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: हिमाचल में आधा दर्जन उद्योगों में बनती है हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा
Thu, 09 Apr 2020 11:23 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई देशों में भारत से मांग की जा रही मलेरिया उपचार में काम आने वाली हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा हिमाचल प्रदेश के आधा दर्जन उद्योगों में मौजूदा समय में बनाई जा रही है। हालांकि, दवा निर्माण करने का करीब ढाई दर्जन उद्योगों के पास लाइसेंस है। उधर, दवा नियंत्रक प्राधिकरण का कहना है कि दवा की कोई कमी नहीं है और उद्योग दवा के उत्पादन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर इस दवा का इस बीमारी के लिए प्रयोग करना कारगर बताया जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं है। बावजूद इसके हिमाचल प्रदेश में स्थापित 630 दवा उद्योगों में से करीब 30 उद्योगों के पास इस दवा के निर्माण करने का लाइसेंस है, जबकि मौजूदा समय में आधा दर्जन उद्योग इस दवा का निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने बताया कि प्रदेश में स्थापित 630 फार्मा उद्योगों में से ढाई दर्जन उद्योगों के पास इस दवा के निर्माण करने का लाइसेंस है और समय-समय पर इसका निर्माण भी करते हैं। लेकिन, मौजूदा समय में आधा दर्जन उद्योग इस दवा का निर्माण कर रहे हैं। प्रदेश में दवा की कोई कमी नहीं है और उद्योग दवा निर्माण के कार्य में पूरी तन्मयता से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन