फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: Holidays declared in Himachal's schools till June 15

Coronavirus: हिमाचल में 15 जून तक बढ़ीं स्कूलों में छुट्टियां

Sat, 30 May 2020 08:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 May 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Holidays declared in Himachal's schools till June 15
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी और निजी स्कूलों में 15 दिन का और अवकाश घोषित कर दिया गया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जयराम सरकार ने यह फैसला लिया है। कॉलेज और विश्वविद्यालय को लेकर अगले सप्ताह फैसला लिया जाएगा। कॉलेजों में पहले से ही दस जून तक छुट्टियां की गई हैं। उधर, सरकारी स्कूलों में छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई बंद रहेगी। शिक्षकों और गैर शिक्षकों को भी अवकाश रहेगा। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में 15 जून तक स्कूल बंद करने की तैयारियों को लेकर पहले ही खुलासा किया था। शनिवार शाम को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने इसके आदेश जारी किए। 16 मई को लॉकडाउन चार से पहले ही उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश जारी करते हुए 31 मई तक छुट्टियां कर दी थीं। अब दोबारा 15 जून तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं। आगे भी स्कूल कब खुलेंगे, यह तय नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, शिक्षा विभाग ने कई विकल्पों के आधार पर एग्जिट प्लान तैयार किया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। इसके तहत 20 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले करीब साढ़े पांच हजार स्कूल खुल सकते हैं। नौवीं से जमा दो कक्षा की कक्षाएं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लगाई जा सकती हैं। विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में सुबह-शाम की शिफ्ट लगाई जा सकती है।  नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को संख्या अनुसार अलग-अलग कमरों में बिठाया जा सकता है। छठी से जमा दो कक्षा तक स्कूल खोलने के लिए एक दिन छोड़कर कक्षाओं को लगाया जा सकता है। पहली से पांचवीं कक्षा तक की कक्षाएं शुरू करने के लिए अभी कोई विकल्प तैयार नहीं है। सरकार इन कक्षाओं को शुरू करने के लिए हालात सामान्य होने का इंतजार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed