फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus: Himachal Secretariat Sanitized, CM jairam Home Quarantine including Family at shimla

सचिवालय को किया सैनिटाइज, सीएम जयराम परिवार समेत होम क्वारंटीन, रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 22 Jul 2020 10:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Himachal Secretariat Sanitized, CM jairam Home Quarantine including Family at shimla
सचिवालय को सेनिटाइज किया गया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एहतियातन सचिवालय परिसर को सैनिटाइज किया गया। रिपोर्ट आते ही सीएम ने बुधवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता समेत तमाम कार्यक्रम स्थगित कर दिए और सीधे अपने सरकारी आवास ओकओवर लौट गए। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवार के साथ छह दिन के लिए होम क्वारंटीन हो गए हैं। सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों भी होम क्वारंटीन कर दिए हैं। हालांकि,  देर रात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत उनके परिवार के चार सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सीएम जयराम ठाकुर, उनके परिवार और अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए थे। ओक ओवर से 36 और सचिवालय से 27 के सैंपल लिए गए। बाकि की रिपोर्ट गुरुवार सुबह आएगी। कोरोना सैंपल प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री जेसी शर्मा, सलाहकार आरएन बत्ता, ओएसडी टू सीएम महेंद्र धर्माणी, राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, निजी अंगरक्षक व अन्य निजी स्टाफ के लिए हैं। पांच दिन बाद फिर से इनका टेस्ट होगा। देर रात सीएम कार्यालय में संक्रमित निकले उप सचिव के संपर्क में आए दो अन्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा एक सुन्नी और एक सेना अस्पताल में पॉजिटिव मामला आया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संक्रमित निकले मंडी जिला भाजपा प्रवक्ता के संपर्क में आने से उप सचिव पॉजिटिव हुए हैं। भाजपा नेता बीते शुक्रवार को शिमला सचिवालय पहुंचे थे। बुधवार सुबह इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मंडी से शिमला तक हड़कंप मच गया। भाजपा नेता सचिवालय में सीएम ब्रांच में अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री निर्वाचन क्षेत्र सेल में भी गए और वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले। अन्य ब्रांचों में भी अधिकारियों और नेताओं से हाथ मिलाते रहे और गले भी मिले। इसी दिन सीएम के सरकारी आवास ओकओवर और फिर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल गए हैं। मंडी से शिमला तक इनके संपर्क में आए 90 लोगों को अभी तक ट्रेस किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सबसे पहले एक ठेकेदार और उनके चालक के संपर्क में आया था। यह चालक कोरोना पॉजिटिव निकला है।

और कोई पॉजिटिव आया तो सील होगा सचिवालय  
स्वास्थ्य विभाग ने शिमला सचिवालय को सैनिटाइज कर दिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इन्हें होम क्वारंटीन करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। और कोई पॉजिटिव आया तो सचिवालय को सील किया जाएगा। - आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य  

सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को संघ के नेता मिले
 हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सचिवालय प्रशासन के सचिव देवेश से मिला और उनसे मांग की है कि सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इसके इलावा संघ के नेता एसीएस स्वास्थ्य आरडी धीमान से मिले और सचिवालय में डॉक्टर की तैनाती शीघ्र करने की मांग की। सचिवालय में कोविड टेस्ट की व्यवस्था करने को भी कहा।

कोरोना की दस्तक के बीच गुरुवार को बंद रहेगा उद्योग निदेशालय

मुख्यमंत्री के उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद उद्योग निदेशालय को गुरुवार को बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं। निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं। इस एहतियाती कदम को इसलिए उठाया गया है क्योंकि संक्रमित उप सचिव के पास उद्योग विभाग में संयुक्त निदेशक प्रशासन का भी अतिरिक्त कार्यभार है।

बताया जा रहा है कि बतौर संयुक्त निदेशक उन्होंने उद्योग निदेशालय के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों से भी मुलाकात की थी। शर्मा के सबसे नजदीकी संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं और उनकी रिपोर्ट भी गुरुवार को ही आनी है। ऐसे में उन रिपोर्ट के आने के बाद अगली कनेक्शन चेन का सैंपल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed