फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus Himachal Pradesh Food processing production packaging industries approved after pharma in the state

प्रदेश में फार्मा के बाद फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग उद्योगों में उत्पादन को मंजूरी

Sun, 12 Apr 2020 10:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Apr 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Himachal Pradesh Food processing production packaging industries approved after pharma in the state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश में लॉकडाउन के बाद फार्मा के बाद अब फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग उद्योगों में उत्पादन को भी केंद्र की मंजूरी मिल गई है। सरकार ने संबंधित उद्योगों को चलाने के लिए जरूरी कच्चे माल की आपूर्ति करने वाले उद्योगों को भी काम करने की ढील दे दी है। देश के कोने-कोने में कोरोना और अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए जरूरी दवाओं की पैकिंग के लिए पैकिंग उद्योगों को खोलाना अनिवार्य हो गया था।

विज्ञापन


इस कारण केंद्र ने इन उद्योगों को पूरी क्षमता से साथ काम करने को कहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। केंद्र ने अभी तक फार्मा उद्योगों को ही उत्पादन करने की छूट दी थी परंतु अब प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग और पैकिंग उद्योगों में भी उत्पादन करने के लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इन दोनों उद्योगों में उत्पादन शुरू होने से प्रदेश के लाखों सेब और अन्य फल उत्पादकों को राहत मिलेगी। प्रदेश में इन दिनों गुठलीदार फलों की फसल तैयार हो रही है। इन फलों की पैकिंग के लिए भी लाखों कार्टन की जरूरत है। इसके अलावा प्रदेश के किसानों और बागवानों के तैयार फल और सब्जियों को फूड प्रोसेसिंग उद्योग में बेचा जा सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने प्रदेश के हजारों मत्स्य पालकों को भी काम करने की दी छूट दी है। ये लोग अपने आर्थिक संसाधन फिर से जुटा पाएंगे। इन दिनों मत्स्य पालक अपनी आमदनी करते हैं। केंद्र के फैसले के बाद इन मत्स्य पालकों ने राहत की सांस ली है। 


अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार कहते हैं कि फार्मा के बाद प्रदेश में केंद्र सरकार ने पैकिंग, फूड प्रोसेसिंग और इन उद्योगों को कच्चा माल देने वाले उद्योगों को चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मत्स्य पालक भी अपना काम कर सकेंगे। इन उद्योगों को स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed