{"_id":"5e342e5e8ebc3e4ae33fe0d7","slug":"coronavirus-himachal-government-issued-alert-virus-appeals-to-people-to-take-precaution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: चीन से आने वाले व्यक्ति से 14 दिन तक दूर रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: चीन से आने वाले व्यक्ति से 14 दिन तक दूर रहने की सलाह
Fri, 31 Jan 2020 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस पर सरकार ने अलर्ट जारी करने के साथ-साथ लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। 15 जनवरी के बाद चीन से जो भी व्यक्ति हिमाचल आया है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे व्यक्ति को 14 दिन तक दूसरे लोगों से दूर रहने को कहा गया है। सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल प्रशासन को इंसोलेशन वार्ड स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिला, ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को इस बीमारी को लेकर जागरूक करें। सरकार को सूचना मिली है कि हिमाचल से कई लोग चीन में विभिन्न कंपनियों में काम करते हैं। इन्हें भी सतर्क रहने को कहा है। जो प्रदेश में हैं, उन्हें चीन न जाने की हिदायत की गई है। बीमारी को लेकर प्रदेश सरकार लगातार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने बताया कि हिमाचल को अलर्ट किया गया है। हिमाचल के मुख्य द्वार पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कोरोना वायरस के लक्षण
खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ
बचाव के उपाय
साबुन या सेनेटाइजर से हाथ साफ करें
खांसते और छींकते समय मुंह को ढकें
ठंड या फ्लू जैसे लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति के साथ निकट संपर्क से बचें
मांस और अंडे की अच्छी तरह से पकाकर खाएं
खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ
बचाव के उपाय
साबुन या सेनेटाइजर से हाथ साफ करें
खांसते और छींकते समय मुंह को ढकें
ठंड या फ्लू जैसे लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति के साथ निकट संपर्क से बचें
मांस और अंडे की अच्छी तरह से पकाकर खाएं