फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh (HP) News Latest Update Hindi four lakhs migrant workers stranded

Coronavirus in HP : लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते फंसे चार लाख प्रवासी कामगार

Sun, 29 Mar 2020 12:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नालागढ़/नाहन
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नालागढ़/नाहन Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Mar 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh (HP) News Latest Update Hindi four lakhs migrant workers stranded
पांवटा में कामगार - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते हिमाचल में चार लाख प्रवासी कामगार फंस गए हैं। सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में करीब दो लाख कामगार अपने घरों को नहीं लौट पा रहे हैं। सिरमौर, ऊना जिले में लगभग 50-50 हजार, बिलासपुर में 10800 प्रवासी मजदूर फंसे हैं। यही हाल मंडी, कांगड़ा और अन्य जिलों का भी है।

विज्ञापन


उद्योग बंद होने से काम-धंधा ठप हो गया है। श्रमिक किराये के कमरों में कैद होने को मजबूर हैं। मकान मालिक की गारंटी पर दुकानों से उधार पर राशन लेकर गुजारा कर रहे हैं। हालांकि अब विधायक, मंत्री, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और कई संस्थाएं इनकी मदद को आगे आई हैं। इन्हें आश्रय और खाना दिया जा रहा है। कई लोग आर्थिक मदद कर रहे हैं। ठेकेदारों को भी कामगारों को घर बैठे भोजन खिलाने के आदेश हैं।
विज्ञापन


हालांकि, उद्योगों में काम करने वाले हिमाचली पैदल ही घरों को रवाना हो गए हैं। प्रवासी कामगारों-फेरी लगाने वालों में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के लोग शामिल हैं। करीब 20 फीसदी कामगार पहले ही होली के कारण घर निकल चुके हैं, जो वापस नहीं आए।  प्रदेश में नेपाल मूल के बड़ी संख्या में मजदूर कार्यरत हैं। हालांकि नेपाली श्रमिकों को तो फिर भी बागवानी क्षेत्र में काम मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे राज्यों से आए गैर बागवानी क्षेत्रों को काम नहीं मिल पा रहा। इनमें औद्योगिक क्षेत्रों के श्रमिक बहुत ज्यादा हैं। इन्होंने जो कमाई की थी, वह इनके खुद के खाने-पीने और रहने में लग रही है। कई श्रमिकों ने ऑनलाइन अपने परिवारों को पैसा भेजा है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लोग भी पैदल घरों को लौट रहे हैं। अनुमान के अनुसार करीब 20 हजार लोग यहां से जा चुके हैं। 

शिमला में कश्मीरी मजदूर भी फंसे

Coronavirus in Himachal Pradesh (HP) News Latest Update Hindi four lakhs migrant workers stranded
सामान उठाकर जाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर में बड़ी संख्या में कश्मीरी मजदूर फंसे हैं। यह श्रमिक भी उपायुक्त कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। कुछ श्रमिक कश्मीर भेजे जाने के लिए पास बनाने को अर्ज कर रहे हैं तो कुछ मांग कर रहे हैं कि उन्हें शिमला में ही काम दिलाया जाए। इसके लिए उनके कर्फ्यू पास बनाए जाएं।

विधायक ने अपने घर परोसा प्रवासियों को भोजन
कोरोना कर्फ्यू के चलते सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने अपने घर पर प्रवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था की। उन्हें सेल्फ डिस्टेंसिंग का महत्व बताते हुए उनके लिए स्वयं भोजन परोसा। इस दौरान उनके घर पर लगभग डेढ़ सौ मजदूरों ने भोजन ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed