{"_id":"5e81e31a8ebc3e72b75406f3","slug":"coronavirus-doctors-numbers-in-himachal-on-population-of-70-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ने को हिमाचल में 70 लाख की आबादी पर इतने डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ने को हिमाचल में 70 लाख की आबादी पर इतने डॉक्टर
Tue, 31 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हिमाचल की 70 लाख आबादी पर 1984 डॉक्टर हैं। स्वास्थ्य संस्थानों के लिए डॉक्टरों के 2200 पद सृजित हैं, लेकिन उनमें 216 पद खाली हैं। डॉक्टरों की कमी से सरकार सेवानिवृत्त डॉक्टरों और कर्मचारियों से पुन: सेवाएं लेने जा रही है। इसके अलावा जो डॉक्टर मार्च व अप्रैल में सेवानिवृत्त होने थे, उनकी सेवाएं जून तक ली जा रही हैं। उधर प्रदेश में करोना वायरस के चलते सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में एमडी कर रहे डॉक्टरों की विशेष ट्रेनिंग शुरू की है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा सहित निजी कॉलेजों में दर्जनों डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि प्रदेश में करोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। प्रदेश में एमडी करने वाले डॉक्टरों का प्रशिक्षण चल रहा है। कइयों की सेवाएं लेनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन