Corona In Himachal: हिमाचल में तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत, 50 पहुंचा आंकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले के पालमपुर में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। महिला को बुखार की शिकायत के बाद परिजन सुबह अस्पताल लाए थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 49 पहुंच गया है। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र के किशनपुरा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने देर रात को दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला का नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। महिला के परिजनों के आग्रह पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जरूरी हिदायतों का पालन करते हुए महिला का पांवटा साहिब में अंतिम संस्कार किया। जानकारी अनुसार पांवटा क्षेत्र के किशनपुरा निवासी 72 वर्षीय महिला बीमार चल रही थी। जिसे नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां उसका कोरोना टेस्ट किया गया।
लैब से आई रिपोर्ट में महिला संक्रमित पाई गई। गुरुवार देर शाम को बुजुर्ग महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद देर रात को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से महिला का अंतिम संस्कार पांवटा साहिब में करवाने की अपील की। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 12 सदस्यों की एक टीम का गठन किया। इस टीम ने शुक्रवार को सावधानी पूर्वक, पीपीई किट व कोविड के प्रोटोकॉल के अनुसार मृतक महिला का अंतिम संस्कार किया। उधर, खंड स्वास्थ्य अधिकारी राजपुर डॉ. अजय देओल ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला (72) की मौत हो गई है। मंडी में भी कोरोना से बुजुर्ग की मौत हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है।