{"_id":"640f32ad71fe2a7f75019154","slug":"coronavirus-covid19-positive-patient-died-in-shimla-himachal-active-cases-reached-60-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: शिमला में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, प्रदेश में सक्रिय मामले 60 पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: शिमला में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, प्रदेश में सक्रिय मामले 60 पहुंचे
Mon, 13 Mar 2023 07:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Mar 2023 07:58 PM IST
सार
सोमवार को आईजीएमसी शिमला में दाखिल 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में करीब 100 दिनों के बाद किसी कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक)।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं। सोमवार को आईजीएमसी शिमला में दाखिल 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में करीब 100 दिनों के बाद किसी कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हमीरपुर जिला के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का कोविड-19 टेस्ट किया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गंभीर स्थिति में मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया। सुबह के वक्त मरीज की मौत हो गई। उधर, जिला शिमला में सोमवार को एक नया कोरोना पॉजिटिव मरीज आया है। इसी के साथ ही अब सक्रिय केसों की संख्या छह हो गई है। एक कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुआ है।
विज्ञापन
आज 19 नए पॉजिटिव
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न अस्पतालों में 414 मरीजों के कोरोना सैंपल लिए, इसमें 19 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 60 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों की हालत ठीक है। जिला सोलन में 25, कांगड़ा नौ, हमीरपुर आठ, मंडी सात, शिमला छह, ऊना, सिरमौर, कुल्लू, किन्नौर और चंबा में एक-एक कोरोना मरीज उपचाराधीन है। बीते फरवरी महीने में जहां हिमाचल कोरोना मुक्त हो गया था वहीं अब प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन