{"_id":"5fca513d8ebc3ecf9b775cff","slug":"coronavirus-circles-will-have-to-be-put-in-front-of-shops-again-goods-will-not-be-given-without-masks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दुकानों के आगे फिर से लगाने होंगे गोले, बिना मास्क नहीं मिलेगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: दुकानों के आगे फिर से लगाने होंगे गोले, बिना मास्क नहीं मिलेगा सामान
Fri, 04 Dec 2020 08:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Dec 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
दुकान के बाहर गोले लगाता दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के बढ़ते मामलों और लापरवाह लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस प्रशासन ने फिर से कमर कस ली है। अब दुकानों के आगे फिर से दुकानदारों को सामाजिक दूरी के लिए निशान अथवा गोले लगाने होंगे। अवहेलना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने जिले के व्यापारियों से भी बात कर सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने लापरवाह लोगों और दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिला पुलिस ने सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों के आगे ग्राहकों को खड़ा करने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए निशान और गोले लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिना मास्क के ग्राहकों के दुकान में प्रवेश सहित उन्हें सामान न देने के लिए भी कहा गया है। एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि ऐसा न करने पर लोगों के चालान काटने सहित उनके लिए सजा का भी प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन