{"_id":"5fa6ceca8ebc3e9b99244f77","slug":"coronavirus-cases-increases-in-himachal-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूले
Sun, 08 Nov 2020 10:54 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के हाथपांव फूल गए हैं। बीमारी पर काबू पाने को विभाग की योजनाएं जमीनी स्तर पर नहीं दिख रही हैं। बढ़ते मामलों के चलते सरकार के इंतजाम नाकाफी लग रहे हैं। प्रदेश में विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा अब यह बीमारी स्कूली विद्यार्थियों को भी चपेट में ले रही है।
विज्ञापन
सरकार ने विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा स्कूलों में अध्यापकों के रेंडम सैंपलिंग का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन और जिला चिकित्सा अधिकारी को सैंपल लेने के लिए कहा है, लेकिन यह पहल भी पूर्ण रूप से जमीन पर नही दिख रही है। इस समय कोरोना ने हिमाचल के 3 जिलों में कहर बरपाया है। इसमें मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी, शिमला और जिला कुल्लू शामिल है। इन तीनों जिलों में एक सप्ताह से मामले बढ़ ही रहे हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के गृह जिले में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले हैं। इस जिले में शनिवार तक 832 एक्टिव मामले हो गए हैं। जिला शिमला दूसरे स्थान पर है। यहां 749 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन