फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: ban on entry of common people in HPU Shimla, DLED Exam Center changed

कोरोना वायरस: एचपीयू में आम लोगों के प्रवेश पर रोक, शिमला में डीएलएड परीक्षा केंद्र बदला

Sat, 18 Jul 2020 06:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: ban on entry of common people in HPU Shimla, DLED Exam Center changed
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में आम लोगों के प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। बालूगंज में कोरोना के एक साथ चार मामले आने के बाद यह फैसला लिया गया है। अब शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी और एचपीयू के अधिकारी ही कैंपस में प्रवेश कर सकेंगे। एचपीयू से संबंधित सभी जानकारियां अब टेलीफोन नंबरों और वेबसाइट पर दी जाएंगी। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने पर केंद्र सरकार के देश भर के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखे जाने के आदेश जारी हुए थे, लेकिन एचपीयू ही प्रदेश में एकमात्र ऐसा संस्थान था, जहां शिक्षकों, गैर शिक्षकों को लगातार ड्यूटी पर बुलाया गया। अभी भी कर्मचारी बालूगंज, चक्कर, संजौली, ढली जैसे क्षेत्रों से एचपीयू पहुंचेंगे।
विज्ञापन


एचपीयू के इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
कुल सचिव कार्यालय : 0177-2830912
परीक्षा नियंत्रक : 0177-2830911
परीक्षा सूचना कार्यालय : 0177-2833555 
इक्डोल : 0177-2831327
प्रवेश : 0177-2830922
छात्रावास : 0177-2830917 
छात्र कल्याण कार्यालय : 0177-2830926 

उधर, प्रदेश भर में 19 जुलाई को 140 परीक्षा केंद्रों में होने वाले दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन-2020-22 सत्र के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिमला में बालूगंज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए केंद्र को बदल दिया है।

कोरोना के मामले आने के बाद बालूगंज क्षेत्र को सील कर दिया गया है। लिहाजा, अब क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में यह टेस्ट लिया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बालूगंज केंद्र वाले परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed