फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: ban on biometric attendance at Himachal Police Headquarter

कोरोना का खौफ: हिमाचल पुलिस मुख्यालय में बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक

Sat, 07 Mar 2020 11:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: ban on biometric attendance at Himachal Police Headquarter
फाइल फोटो

हिमाचल के स्वास्थ्य महकमे की सलाह के बाद पुलिस मुख्यालय में बायोमीट्रिक हाजिरी पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। पुलिस मुख्यालय के एआईजी की ओर से जारी आफिस ऑर्डर में कहा गया है कि वायरस के संक्रमण से बचने के लिए रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों और कर्मचारियों को इस मियाद के दौरान रजिस्टर में मैनुअल हाजिर लगानी होगी। इस दौरान हर शाखा इंचार्ज को हाजिरी का रिकॉर्ड भी मेनटेन रखना होगा। बता दें कि केंद्रीय कार्यालय और राज्य सचिवालय में पहले ही बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाने पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन

टांडा और आईजीएमसी में भर्ती तीनों संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव

वहीं, हिमाचल सरकार ने दावा किया है कि हिमाचल में कोरोना वायरस के किसी भी संदिग्ध का सैंपल पॉजिटिव नहीं पाया गया है। प्रदेश के तीन संदिग्ध लोगों के सैंपल दिल्ली और पुणे की लैब में भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। इनमें दो मां-बेटी टांडा मेडिकल कॉलेज और एक आईजीएमसी शिमला में भर्ती था। इससे प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। विभाग ने सरकारी दफ्तरों में बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक का सुझाव दिया है। 
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने लोगों को वर्तमान हालात को देखते हुए सामूहिक सभाओं में एकत्रित न होने की सलाह दी है। साथ ही अगर किसी ऐसी सभा का आयोजन किया गया हो तो विभाग के जारी दिशा-निर्देश को अपनाया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी महकमों को सलाह दी है कि वायरस के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक बायोमीट्रिक से उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को स्थगित करें।  धीमान ने बताया कि प्रदेश के कुल 218 लोग ऐसे थे जो प्रभावित देशों से प्रदेश में आए थे।

ऐसे लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से वृहद गृह निगरानी में रखा गया था और 190 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं और उनमें भी कोरोना वायरस संक्रमण नहीं पाया गया। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि अगर वे 10 फरवरी से किसी भी वायरस प्रभावित देश का भ्रमण कर आए हैं तो अपने भ्रमण व कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी के लिए 104 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हिमाचल के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कर हालात की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed